श्रीकांत धाम में बालभोग का आयोजन आज

प्रखंड के हथोड़ा गांव स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर श्रीकांत धाम परिसर में 15 अक्टूबर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Oct 2017 03:07 AM (IST) Updated:Sun, 15 Oct 2017 03:07 AM (IST)
श्रीकांत धाम में बालभोग का आयोजन आज
श्रीकांत धाम में बालभोग का आयोजन आज

सिवान। प्रखंड के हथोड़ा गांव स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर श्रीकांत धाम परिसर में 15 अक्टूबर यानी रविवार को बाल भोग का आयोजन किया जाएगा। इसमें बालक एवं बालिकाओं को भोजन कराया जाएगा। बाल भोग समिति के सदस्य सोनू कुमार यादव ने बताया कि प्रत्येक रविवार को बाल संस्कारशाला का आयोजन मंदिर के प्रांगण में आठ बजे से नौ बजे तक

तक किया जाता है। हमारी समिति का मानना है कि जब तक संस्कार नहीं है, तब तक सुखी जीवन नहीं हो सकता। इसके लिए हम लोगों ने निर्णय लिया है कि प्रत्येक रविवार को उन बच्चों को जो सामाजिक ज्ञान व्यवहारिक ज्ञान एवं धर्म के बारे में नहीं जानते हैं, उनको संस्कारित किया जाए। इसके लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता। जो भी स्टेशनरी या अन्य सामग्री की जरूरत पड़ती है तो उसकी व्यवस्था मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय द्वारा की जाती है।

chat bot
आपका साथी