'संबंधों में मधुरता' विषय पर सेमिनार

बाजपट्टी (सीतामढ़ी), संवाद सहयोगी : प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में

By Edited By: Publish:Fri, 21 Nov 2014 01:58 AM (IST) Updated:Fri, 21 Nov 2014 01:58 AM (IST)
'संबंधों में मधुरता' विषय पर सेमिनार

बाजपट्टी (सीतामढ़ी), संवाद सहयोगी : प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में मध्य विद्यालय मधुबन में 'संबंधों में मधुरता' विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें मुंबई से आए ईभी गिरिश ने कहा कि वर्तमान समय में सर्व आत्माओं में मानसिक मधुरता की अत्यंत आवश्यकता है। कहा कि एक सर्प भी बिना छेड़े नहीं काटता है। लेकिन आज के मानव के मन में दुख व अशांति इतना भर गया है, जिसके कारण वह अपने ही कर्मो से दुखी है। जीवन में हर परिस्थितियों में जीत और हार का कारण मनुष्य स्वयं ही है। लेकिन आज व्यक्ति दूसरों की गलती को देखता है। दूसरे को सुधारना चाहता है, परंतु स्वयं को सुधारना नहीं चाहता। उन्होंने कहा कि मनुष्य को हमेशा सकारात्मक सोच रखना चाहिए व किसी भी परिस्थिति में सहज रूप से सामना करना चाहिए। कार्यक्रम को वंदना, डा. वीणा गुप्ता, भास्कर कुमार, ब्रह्मादेव सिंह, नागेंद्र बैठा, विंदा प्रसाद, भरत झा, बजरंगी कुमार, रवींद्र कुमार, रामएकबाल साह आदि ने संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी