ईवीएम सील करने की दी गई जानकारी

By Edited By: Publish:Sat, 19 Apr 2014 08:16 PM (IST) Updated:Sat, 19 Apr 2014 08:16 PM (IST)
ईवीएम सील करने की दी गई जानकारी

जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी : लोक सभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को मुख्यालय डुमरा स्थित डीएवी स्कूल में प्रशिक्षण शिविर आयोजित की गई। जिसमें ईवीएम मशीन को सील करने की जानकारी कर्मियों को दी गई। प्रशिक्षकों ने चुनाव में ईवीएम सील करना एक महत्वपूर्ण कार्य बताया। वहीं इसकी बारीकियों की जानकारी दी। प्रशिक्षकों ने ईवीएम के विभिन्न पार्ट व उसके कार्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं ईवीएम में बैलेट की सेटिंग करने की जानकारी दी। वहीं सील करने से पहले पूरी तरह आस्वस्त होने का सुझाव दिया गया। प्रशिक्षकों ने किसी भी स्थिति में बूथ पर ईवीएम के साथ छेड़छाड़ नही करने की हिदायत दी। साथ ही किसी तरह की गड़बड़ी होने पर तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करने का निर्देश दिया।

chat bot
आपका साथी