बैंक पीओ दूल्हे ने दहेज में मांगी कार, इंजीनियर दुल्हन ने किया शादी से इन्कार

बिहार के शेखपुरा में एक दुल्हन ने दहेज लोभियों से शादी करने से मना कर दिया। शादी के दौरान उसे अपने पिता की बेइज्जती बर्दाश्त नहीं हुई और वह मंडप से उठकर चली गई।

By Ravi RanjanEdited By: Publish:Sat, 03 Jun 2017 04:07 PM (IST) Updated:Sun, 04 Jun 2017 06:34 PM (IST)
बैंक पीओ दूल्हे ने दहेज में मांगी कार, इंजीनियर दुल्हन ने किया शादी से इन्कार
बैंक पीओ दूल्हे ने दहेज में मांगी कार, इंजीनियर दुल्हन ने किया शादी से इन्कार

शेखपुरा [जेएनएन]। बिहार में लड़किया खुलकर दहेज का विरोध कर रही हैं। समय आने पर वे दहेज लोभियों को समाज के सामने बेनकाब भी कर रही हैं। शनिवार को बिहार के शेखपुरा जिले में एक दुल्हन को दहेज के लिए अपने पिता को गिड़गिड़ाते देखना बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने शादी करने से इंकार कर दिया। दूल्हा बैंक पीओ है और दुल्हन इंजीनियर है। 

शनिवार की सुबह शहर के शेखपुरा बाईपास में सर्किट हाउस के पास झारखंड के सिंदरी से बारात आयी थी। शादी के दौरान मंडप पर ही दहेज के लिए लड़के तथा लड़की पक्ष के बीच विवाद हो गया। बताया गया कि इस विवाद में खुद दूल्हे तथा दूल्हे के पिता ने दूल्हन के पिता को अपशब्द बोल दिए।

इस बीच मंडप पर और भरे समाज के बीच दहेज की खातिर अपने बाप के अपमान से आहत दुल्हन ने वहीं पर शादी से इंकार कर दिया। बाद में दोनों पक्षों के बीच से कई लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया। मगर दूल्हन दहेज लोभी लड़के वालों के आचरण से काफी आहत हो गई थी और उसने शादी करने से इंकार कर दिया।

यह भी पढ़ें: दूल्हे की दबंगई देखकर दुल्हन ने कहा- एेसे गुंडे से नहीं करूंगी शादी

बताया जा रहा है कि दहेज की खातिर हुए विवाद में मंडप पर ही दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई। दूल्हा आंध्रा बैंक में पीओ है। नकद दहेज लेने के बाबजूद शादी के दौरान कार मांगने की जिद की वजह से खुद दूल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। इस घटना के बाद बारात बिना दूल्हन के ही अपने दुल्हे को लेकर वापस लौट गई। इस घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में है। लोग दुल्हन के द्वारा उठाये गये सा‍हसिक कदम की तारीफ कर रहे हैं और दहेजलोभी दूल्‍हे की जमकर बुराई कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: प्रेमिका की आयी बारात, प्रेमी ने दूल्हे को अश्लील वीडियो दिखा रूकवा दी शादी

chat bot
आपका साथी