Move to Jagran APP

Bihar Weather : बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, आज इन जिलों में आंधी-पानी को लेकर अलर्ट; पढ़ें कहां कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather News पटना समेत दक्षिणी भागों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। उत्तरी भागों के अधिसंख्य भागों में आंधी-पानी के साथ मेघ गर्जन व वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहेगा। बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त पुरवा हवा का प्रवाह जारी रहने से मौसम सामान्य बना रहेगा। पटना में बारिश की संभवना कम है।

By prabhat ranjan Edited By: Mukul Kumar Published: Thu, 23 May 2024 07:53 AM (IST)Updated: Thu, 23 May 2024 07:56 AM (IST)
प्रास्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

जागरण संवाददाता, पटना।  Bihar Weather Today बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। वहां से आने वाली नमी युक्त पुरवा हवा का प्रवाह होने से मौसम सामान्य बना हुआ है। राजधानी व आसपास इलाकों में बादल छाए रहेंगे। पटना समेत दक्षिण पश्चिम भागों के गया, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, सिवान में वर्षा की संभावना कम है।

उत्तरी भागों के अधिसंख्य जिलों में गरज-तड़क के साथ आंधी-पानी को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार प्रदेश में 28 मई तक मौसम सामान्य बने रहने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

प्रदेश के एक या दो स्थानों पर 30-40 किमी प्रतिघंटा हवा का रफ्तार होने के साथ मेघ गर्जन व वज्रपात की संभावना है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई। पूर्णिया में सर्वाधिक वर्षा 96.4 मिमी दर्ज हुई।

इतना रहा पटना का तापमान 

Bihar Weather राजधानी का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि, 38.8 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम में आए बदलाव के कारण पटना समेत शेष जिलों के अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया।

प्रदेश के उत्तरी भागों के 21 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई जबकि पटना समेत शेष जिलों के तापमान में वृद्धि हुई। बुधवार को पटना समेत आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बने होने के कारण मौसम सामान्य बना रहा।

इन जगहों पर दर्ज की गई वर्षा

बांका के बौसी में 88.2 मिमी, कटिहार के बरारी में 83.2 मिमी, लखीसराय के हलसी में 42.2 मिमी, भागलपुर के सबौर में 36.2 मिमी, भागलपुर में 33.3 मिमी, लखीसराय में 33.2 मिमी एवं बांका के चंदन में 33.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम

पटना 35.8 27.7

गया 36.9 27.4

भागलपुर 29.0 23.5

मुजफ्फरपुर 32.0 26.9

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

यह भी पढ़ें-

Jharkhand Weather : झारखंड में मानसून की आहट के बीच घटने लगा तापमान, रिमझिम बौछारों व तेज हवाओं ने लौटाई ठंडक

जागरण Exclusive : देश की एक और कंपनी कंगाली की कगार पर, कभी शान से बनाती थी स्कूल बैग और पुलिस के जूते


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.