राजद की बैठक में विधानसभा चुनाव पर विमर्श

डुमरी कटसरी, संवाद सहयोगी : राजद कार्यकर्ताओं की बैठक डुमरी गांव के रामाधार ठाकुर के आवास पर हुई। का

By Edited By: Publish:Wed, 25 Mar 2015 10:06 PM (IST) Updated:Wed, 25 Mar 2015 10:06 PM (IST)
राजद की बैठक में विधानसभा चुनाव पर विमर्श

डुमरी कटसरी, संवाद सहयोगी : राजद कार्यकर्ताओं की बैठक डुमरी गांव के रामाधार ठाकुर के आवास पर हुई। कार्यकर्ताओं ने आगामी विधान सभा चुनाव के बारे में विचार विमर्श किया। आगामी विधान सभा चुनाव में पूर्व विधायक अजीत कुमार झा को पुन: चुनाव लडने के लिए अधिकृत किया गया। कहा गया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा शिवहर के विकास पुरुष हैं। आज शिवहर में जो कुछ भी देखा जा रहा है सब उन्हीं का किया हुआ है। जनता भी चाहती है अजीत कुमार झा शिवहर से चुनाव लड़े। बैठक में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को भेजते हुए उसकी एक प्रति पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा को भी प्रेषित की गई। अध्यक्षता रामाधार ठाकुर ने की। मौके पर राजद के जिलाध्यक्ष डॉ. विन्देश्वरी सिंह पहाड़पुरी, मनोज पांडेय, टीमन पटेल, पूर्व मुखिया प्रमोद सिंह, मुखिया सुबोध राय, धु्रवकांत ओझा, संजीव झा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी