पति की लंबी उम्र को ले महिलाओं ने की वट वृक्ष की पूजा

वट-सावित्री की पूजा शहर से गांव तक आस्था के माहौल में संपन्न हुई। इसमें लॉकडाउन और शारीरिक दूरी की धज्जियां उड़ती रहीं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 May 2020 06:22 PM (IST) Updated:Sat, 23 May 2020 06:11 AM (IST)
पति की लंबी उम्र को ले महिलाओं ने की वट वृक्ष की पूजा
पति की लंबी उम्र को ले महिलाओं ने की वट वृक्ष की पूजा

जागरण संवाददाता, छपरा :

पति की लंबी उम्र की कामना को ले शुक्रवार को सुहागिनों ने वट सावित्री की पूजा की। शृंगार कर सजी-धजी महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर उसमें धागे लपेटे और पति की दीर्घायु की प्रार्थना की। हालांकि इस दौरान कई स्थानों पर लॉकडाउन और फिजिकल डिस्टेंस तार-तार हो गया। रोक के बाद भी महिलाओं ने सामूहिक रूप से वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की। हालांकि कुछ महिलाओं ने अपने घर में लगे गमले में ही विधि-विधान से पूजा की।

शहर से लेकर गांव तक बड़ी संख्या में सुबह से ही महिलाएं बरगद के पेड़ों के पास एकत्र होने लगी। इस दौरान न तो मास्क लगाया था और न शारीरिक दूरी का पालन किया। महिलाएं-बच्चे सभी घर से बाहर बेफिक्र होकर निकले। लगता था कि उन्हें रोकने वाला भी कोई नहीं था। बरगद के पेड़ की ्रपूजा के बाद कच्चा सूत पेड़ में लपेटा गया। इस दौरान मधुर स्वर में महिलाओं ने गीत भी गाए और पंडितों से सावित्री-सत्यवना की कथा सुनी। इस क्रम में काजल, मेहंदी, सिदूर, चूड़ी, बिदी, वस्त्र, स्वर्णाभूषण एवं दर्पण चढ़ाए। वट वृक्ष की पूजा के बाद पति के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। कई महिलाओं ने व्रत तो कई ने बिना नमक के भोजन ग्रहण किया।

मान्यता है कि वट वृक्ष की पूजा करने से तीनों देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। पंडित अनीत शुक्ल ने बताया कि वट वृक्ष के जड़ में ब्रह्म का, तने में भगवान विष्णु का तथा इसकी डालियों और पत्तों में भगवान शिव का वास होता है।

chat bot
आपका साथी