दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या, पति सहित दो गिरफ्तार

सारण। मढ़ौरा थाना क्षेत्र के हसनपुरा पंचायत के महावीर चौक  टेकुलिहार बस्ती में दहेज के लिए नवविवाहित

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Mar 2018 06:32 PM (IST) Updated:Sat, 31 Mar 2018 06:32 PM (IST)
दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या, पति सहित दो गिरफ्तार
दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या, पति सहित दो गिरफ्तार

सारण। मढ़ौरा थाना क्षेत्र के हसनपुरा पंचायत के महावीर चौक  टेकुलिहार बस्ती में दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या कर शव को छिपाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में नालंदा निवासी मृतका सोनी देवी के भाई देवेन्द्र कुमार मिश्रा ने स्थानीय थाना में दहेज मामले में बहन की हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस संबंध में मृतका की बहन पिंकी देवी ने बताया कि सोनी देवी की शादी 15 जून 2017 में मढ़ौरा  के मुबारकपुर में महावीर चौक स्थित  टिकुलिहार  बस्ती में  पेंटर मिश्रा से हुई थी। शादी में ¨पकी देवी के द्वारा अपनी बहन को लाखों के गहने और पचास हजार नकद दिया गया था। पति पेंटर मिश्रा द्वारा कुछ दिनों से अपनी पत्नी सोनी देवी को दहेज में बाइक की मांग को लेकर बार-बार प्रताडि़त किया जाता था। जिसके बाद लड़की वालों ने बाइक खरीदने के लिए सोनी के पति को 80 हजार रुपए भी दिया। दो दिन पहले ¨पकी देवी की बात अपनी बहन सोनी से हुई। सोनी ने मोबाइल पर बताया कि उसके पति के द्वारा भोजन  बनाने को लेकर बुरी तरह  पीटा गया। कल शुक्रवार को दिनभर ¨पकी देवी फोन लगाती रही पर उसकी बहन से बात नहीं हुई तो उसे शक हुआ। इसके बाद कुशीनगर में स्थित अपनी एक रिश्तेदार से संपर्क किया, जहां उसको पता चला कि उसकी बहन की हत्या हो चुकी है और उसका शव गायब हैं। इस मामले में मृतका के  भाई ने मृतका के पति सहित छह लोगों को नामजद किया है। मढ़ौरा थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक राम बलेश्वर राय ने बताया कि आवेदन मिल मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दहेज हत्या के मामले में मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया हैं।

chat bot
आपका साथी