दिव्यांगों के बीच ट्राइसाइकिल वितरित

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण को लेकर सहाय उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Aug 2019 01:38 AM (IST) Updated:Tue, 27 Aug 2019 06:40 AM (IST)
दिव्यांगों के बीच ट्राइसाइकिल वितरित
दिव्यांगों के बीच ट्राइसाइकिल वितरित

समस्तीपुर । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण को लेकर सहाय उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी को लेकर सोमवार को प्रखंड के श्रीकृष्णा उच्च विद्यालय में शिविर का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष प्रेमलता, पूर्व विधायक शील कुमार राय, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा गायत्री कुमारी समेत कई जिला पार्षदों ने संयुक्त रूप से इसका उद्घाटन किया। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए दिव्यांगों को सहाय उपकरण उपलब्ध कराए गए। जिलाधिकारी ने कई दिव्यांगों को अपने हाथों से ट्राई साइकिल दिए। बता दें पहले से ही दिव्यांगों को उनके जरूरी सहाय उपकरणों के लिए चयन कर लिया गया था। कानपुर की संस्था के द्वारा यह सहाय उपकरण उपलब्ध कराया गया। जिसका वितरण समारोहपूर्वक किया गया। सहाय उपकरण मिलने से दिव्यांगों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।

chat bot
आपका साथी