अगलगी में घर जला, 50 हजार का नुकसान

उजियारपुर प्रखंड के अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता दक्षिणी गांव में रविवार को हुई अगलगी में दो लोगों का घर जलकर राख हो गया। घटना में रामसुदीन राय एवं भुट्टो राय का घर जल गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Mar 2020 12:04 AM (IST) Updated:Mon, 30 Mar 2020 12:04 AM (IST)
अगलगी में घर जला, 50 हजार का नुकसान
अगलगी में घर जला, 50 हजार का नुकसान

समस्तीपुर । उजियारपुर प्रखंड के अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता दक्षिणी गांव में रविवार को हुई अगलगी में दो लोगों का घर जलकर राख हो गया। घटना में रामसुदीन राय एवं भुट्टो राय का घर जल गया। इसमें लगभग 50 हजार रुपए मूल्य के कपड़ा, अनाज, फर्नीचर, नगद जल कर नष्ट हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। ग्रामीणों की तत्परता के कारण आग की चपेट में आने से दूसरे कई घरों को बचा लिया गया। बताया गया है कि अगलगी घर में खाना बनाने के दौरान हुई चूक के कारण हुई। लोगों ने घटना की सूचना थाना तथा फायर ब्रिगेड को भी दी। परंतु लोगों ने स्वयं आग बुझाई। इधर सूचना पर पूर्व मुखिया कमलकांत राय ने प्रभावित परिवारों को निजी एवं सरकारी स्तर पर राहत सामग्री देने में जुट गए हैं।

chat bot
आपका साथी