गैस सिलेंडर में आग लगने से जला घर

मोरवा प्रखंड की निकसपुर पंचायत के गोढियारी गांव में गैस सिलेंडर में आग लगने से एक घर जलकर राख हो गया। जिसके कारण पचास हजार से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Sep 2020 11:54 PM (IST) Updated:Tue, 01 Sep 2020 11:54 PM (IST)
गैस सिलेंडर में आग लगने से जला घर
गैस सिलेंडर में आग लगने से जला घर

समस्तीपुर । मोरवा प्रखंड की निकसपुर पंचायत के गोढियारी गांव में गैस सिलेंडर में आग लगने से एक घर जलकर राख हो गया। जिसके कारण पचास हजार से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। विदित हो कि गोरियारी ग्राम वासी बलराम सिंह के रसोई घर के गैस सिलेंडर में सोमवार की शाम खाना बनाने के दौरान आग लग जाने से सारा घर जलकर राख हो गया। आग लगने से घर के लोग तो बाल-बाल बच गए लेकिन पचास हजार से अधिक से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों के सक्रियता से आग पर काबू पा लिया गया एवं माल मवेशी तथा आमजनों को घायल होने से बचा लिया गया। ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी जबतक घटनास्थल पर पहुंची, तबतक ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया था। घटना की सूचना ताजपुर पुलिस को भी दी गई है।

chat bot
आपका साथी