छापेमारी में 853 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

रोसड़ा पुलिस द्वारा थाना के एरौत एवं मुरादपुर गांव में तीन स्थानों पर छापेमारी कर 853 बोतल अंग्रेजी शराब जप्त की गई है। इस संबंध में अवर निरीक्षक राज किशोर सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें 11 कारोबारियों को उत्पाद अधिनियम के तहत आरोपित किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Jul 2020 01:03 AM (IST) Updated:Sat, 25 Jul 2020 01:03 AM (IST)
छापेमारी में 853 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद
छापेमारी में 853 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

समस्तीपुर । रोसड़ा पुलिस द्वारा थाना के एरौत एवं मुरादपुर गांव में तीन स्थानों पर छापेमारी कर 853 बोतल अंग्रेजी शराब जप्त की गई है। इस संबंध में अवर निरीक्षक राज किशोर सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें 11 कारोबारियों को उत्पाद अधिनियम के तहत आरोपित किया गया है। जिसमें से एक एरौत के रामविलास सिंह के पुत्र यशवंत कुमार उर्फ मुनीलाल को गिरफ्तार किया गया है। अन्य अभियुक्तों में उक्त गांव के ही सुरेंद्र कुमार सिंह के पुत्र राहुल कुमार, मनोरंजन सिंह के पुत्र अमित कुमार, नारायण सिंह के पुत्र चंदन कुमार, विशेश्वर सिंह के पुत्र रंजीत सिंह, स्वर्गीय दिलीप सिंह के पुत्र सुजय प्रताप सिंह, रंजीत सिंह के पुत्र राकेश सिंह एवं चंद्र किशोर सिंह के पुत्र सौरभ किशोर सिंह के अलावा मुरादपुर गांव के अजय ठाकुर के पुत्र पशुपति ठाकुर तथा रणवीर सिंह का पुत्र राजीव सिंह और संजीव सिंह शामिल है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस टीम का गठन कर जगह जगह छापेमारी कराई गई थी। टीम में पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह एवं राज किशोर सिंह सशस्त्र बल के साथ शामिल थे। शराब के विरुद्ध क्षेत्र में लगातार अभियान जारी है।

chat bot
आपका साथी