मिथिलांचल विधि से होगी मां दुर्गा की पूजा-अर्चना

समस्तीपुर। स्टेशन रोड स्थित रेलवे कॉलोनी में वर्ष 2002 से ही मां दुर्गा की पूजा-अर्चना होती आई है। इ

By Edited By: Publish:Fri, 02 Oct 2015 11:27 PM (IST) Updated:Fri, 02 Oct 2015 11:27 PM (IST)
मिथिलांचल विधि से होगी मां दुर्गा की पूजा-अर्चना

समस्तीपुर। स्टेशन रोड स्थित रेलवे कॉलोनी में वर्ष 2002 से ही मां दुर्गा की पूजा-अर्चना होती आई है। इस बार भी पूजा की तैयारियां चरम पर है। यहां मिथिलांचल विधि से पूजा-अर्चना होती है। इस बार भी यहां भव्य प्रतिमा का निर्माण होगा। वैसे पिछले बार 18 हाथ की प्रतिमा बनी थी। जो जिले का एक रिकार्ड था। समिति के अध्यक्ष ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित मापदंडों पर खड़ा उतरने के कारण समिति को डीएम कुंदन कुमार ने सम्मानित भी किया था। वैसे इस बार सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जगह-जगह सीसीटीवी भी लगाया जाएगा। इस बार भंडारा भी होगा। कहा जा रहा है कि मां का न्योतन भी यहां भव्य तरीके से किया जाता है। इसके कारण यहां जो भी मन्नत मांगते हैं वह पूरी होती है। इस बार की नयी कमेटी में अध्यक्ष - विनोद कुमार, सचिव घनश्याम कुमार बनाये गए हैं। वहीं सदस्यों में मनोज कुमार व सुभाष कुमार शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी