सूची में संशोधन को लेकर प्रदर्शन

By Edited By: Publish:Thu, 18 Sep 2014 11:23 PM (IST) Updated:Thu, 18 Sep 2014 11:23 PM (IST)
सूची में संशोधन  को लेकर प्रदर्शन

दलसिंहसराय, संस : प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय के समक्ष गुरुवार को चकवहाउद्दीन पंचायत के दर्जनों लोगों ने अपनी एक सूत्री मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी पैक्स अध्यक्ष सियाराम राय के यहां मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आवेदन व शुल्क भी जमा किया था। लेकिन, उस मतदाता सूची में अबतक नाम नहीं जोड़ा गया। बीडीओ से इस बात की ताकीद भी की गई कि यदि नाम नहंी जोड़ा जाएगा तो अनिश्चितकालीन अनशन आरंभ किया जाएगा। इस प्रदर्शन का नेतृत्व मो. यूनूस वार्ड सदस्य, राम विलास शर्मा, मो. नसीमउद्दीन, उपेंद्र दास सहित तीस लोग कर रहे थे। बीडीओ चंद्रमोहन पासवान के द्वारा इन आंदोलनकारियों को विधि सम्मत कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर उनलोगों ने अपना आंदोलन समाप्त किया।

chat bot
आपका साथी