चेचक के प्रकोप से दर्जनों आक्रांत

सहरसा। प्रखंड के मदनपुर गांव के कई टोलों में चेचक की चपेट में आने से दर्जनों लोग बीमार हैं। इनमें कई

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Mar 2017 06:38 PM (IST) Updated:Sun, 26 Mar 2017 06:38 PM (IST)
चेचक के प्रकोप से दर्जनों आक्रांत
चेचक के प्रकोप से दर्जनों आक्रांत

सहरसा। प्रखंड के मदनपुर गांव के कई टोलों में चेचक की चपेट में आने से दर्जनों लोग बीमार हैं। इनमें कई की स्थिति ¨चताजनक बनी हुई है। मदनपुर के ठाकुरबाड़ी टोले में बीते एक सप्ताह चेचक का प्रकोप है। रोज चेचक पीड़ित मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी इस टोले में लगभग तीन दर्जन मरीज चेचक से पीड़ित है। जिसका इलाज ग्रामीण चिकित्सक कर रहे हैं। ठाकुरबाड़ी टोला निवासी सत्तन कामती के पुत्र नितेश कुमार, छतन कामती की पुत्री जानकी कुमारी, विनोद राय की पुत्री चांदनी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, सरस्वती कुमारी और पुत्र उमेश कुमार, सोनू राय की पत्नी रूपा देवी, सकलदीप राय की पुत्री प्रीति कुमारी, प्रियंका कुमारी, राजेंद्र राय का पुत्र छोटू कुमार, बुधन कामत की पत्नी गीता देवी आदि चेचक से पीड़ित है। वहीं मदनपुर के ही मिस्त्री टोला में लगभग दो दर्जन महिला-पुरूष सहित बच्चे चेचक से पीड़ित है। इस टोले के निवासी विनोद मिस्त्री के पुत्र चन्द्रकिशोर कुमार, सुरेंद्र मिस्त्री के पुत्र शंकर मिस्त्री और शुभंकर मिस्त्री,

राजकुमार मिस्त्री का पुत्र चन्दन कुमार, कुमोद मिस्त्री की पुत्री निभा कुमारी, रामेश्वर साह की पुत्री प्रीती कुमारी, मो. हारून का पुत्र तबरेजुल सहित अन्य चेचक से पीड़ित है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन जल्द-से-जल्द इस मामले में संज्ञान लेकर और डॉक्टर की टीम को गांव में भेजे अन्यथा रोगियों की संख्या बढ़ सकती है।

chat bot
आपका साथी