भाजपा के पक्ष में एकजुट हो रहे लोग : चंद्रवंशी

सहरसा, जासं : भाजपा अतिपिछिड़ा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्

By Edited By: Publish:Tue, 21 Oct 2014 05:21 PM (IST) Updated:Tue, 21 Oct 2014 05:21 PM (IST)
भाजपा के पक्ष में एकजुट हो रहे लोग : चंद्रवंशी

सहरसा, जासं : भाजपा अतिपिछिड़ा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद कुमार चंद्रवंशी मौजूद थे।

संगठन के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह वार्ड पार्षद विनय कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक को संबोधित करते हुए चंद्रवंशी ने कहा कि नीतीश-लालू के वर्तमान शासन काल में बिहार के अतिपिछड़ा ठगा महसूस कर रहे हैं। लालू के शासनकाल में 15 वर्षो तक पिछड़ा वर्ग, दलित, महादलित पर घोर जुल्म हुआ। उस जंगल राज को भाजपा के सहयोग से समाप्त कर नीतीश सत्तासीन हुए और आज भाजपा का साथ छोड़कर उसी लालू की गोद में चले गये। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने एक महादलित को मुख्यमंत्री बनाया जरुर, परंतु उसे रबड़ स्टाम्प बनाकर रखा है। सारा पावर नीतीश के हाथ में आज भी मौजूद है। उन्होंने कहा कि इस सरकार को उखाड़ फेकने के लिए अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ प्रयत्‍‌नशील है।

मौके पर पूर्व विधायक संजीव कुमार झा, प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह, संजय कुमार वशिष्ठ, मिथिलेश झा, विजय वसंत, गौतम कुमार, प्रवीण ठाकुर आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी