सिविल कोर्ट के पुराने रिकॉर्ड होंगे नष्ट

व्यवहार न्यायालय में निष्पादित पुराने मुकदमों के रिकॉर्ड को नष्ट किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Nov 2017 03:04 AM (IST) Updated:Wed, 01 Nov 2017 03:04 AM (IST)
सिविल कोर्ट के पुराने रिकॉर्ड होंगे नष्ट
सिविल कोर्ट के पुराने रिकॉर्ड होंगे नष्ट

रोहतास। व्यवहार न्यायालय में निष्पादित पुराने मुकदमों के रिकॉर्ड को नष्ट किया जाएगा। इस आशय का आदेश जिला व सत्र न्यायाधीश प्रभुनाथ ¨सह द्वारा सिविल कोर्ट परिसर स्थित रिकॉड ऑफिस को जारी किया गया है। बताते चलें कि इस बाबत सिविल व क्रिमिनल मामलों के 12 साल व उससे पहले के मामलों से लेकर तीन साल पुराने निष्पादित मामलो के रिकॉर्ड को नष्ट करने का आदेश निर्गत किया गया है। पूर्व में इसके लिए रिकॉर्ड ऑफिस द्वारा 12 अक्टूबर 2017 को स्मारपत्र भी निर्गत कर जरूरतमंद पक्षकारों को सभी न्यायालय कार्यालय व बार संघों के माध्यम से सूचना उपलब्ध कराया गया था।

chat bot
आपका साथी