सासाराम: जमुहार स्थित बोरिंग पर सुबह पैसे के विवाद को लेकर चली गोली तथा मारपीट में दो की मौत, एसपी पहुंचे

डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमुहार स्थित बोरिंग पर गुरुवार सुबह पैसे के विवाद को लेकर चली गोली तथा मारपीट में दो लोगों की मौत हो गई। कंचनपुर गांव में दो पक्षों के बीच पिछले दिनों से विवाद चल रहा था।

By Prashant Kumar PandeyEdited By: Publish:Thu, 27 Oct 2022 09:42 AM (IST) Updated:Thu, 27 Oct 2022 12:10 PM (IST)
सासाराम: जमुहार स्थित बोरिंग पर सुबह पैसे के विवाद को लेकर चली गोली तथा मारपीट में दो की मौत, एसपी पहुंचे
कंचनपुर गांव पहुंचे एसपी आशीष भारती व अस्पताल पहुंचे स्वजन

  जागरण संवाददाता, सासाराम : रोहतास। डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमुहार स्थित बोरिंग पर गुरुवार सुबह पैसे के विवाद को लेकर चली गोली तथा मारपीट में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव निवासी 50 वर्षीय सतेंद्र सिंह उर्फ झरेला तथा 40 वर्षीय अनिल यादव बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पैसे को लेकर पूर्व से ही सतेंद्र सिंह व अनिल यादव के बीच विवाद चल रहा था। इसी को लेकर एक दिन पूर्व दोनों में विवाद भी हुआ था। आज सुबह सत्येंद्र सिंह अपने कुछ लोगों के साथ डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तेनुआ बोरिंग स्थित पुरानी जीटी रोड पर पूर्व से बैठे हुए थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे अनिल यादव व सतेंद्र सिंह में पुनः विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान बात इतनी बढ़ी की गोलीबारी शुरू हो गई। 
अनिल यादव द्वारा चलाई गोली से सतेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने अनिल यादव की ग्रामीणों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है। मौके पर पुलिस कैम्प कर रही है। एसपी आशीष भारती खुद कंचनपुर पहुंच मामले का जायजा ले रहे हैं।
chat bot
आपका साथी