रेड जोन में पहुंचा रोहतास जिला, कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर हुई 52

रोहतास जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ने के कारण प्रशासन से लेकर आमलोग चिंतित हैं। शनिवार सुबह तक जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 52 हो गई है जिसमें सर्वाधिक संख्या जिला मुख्यालय सासाराम की है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 May 2020 09:24 PM (IST) Updated:Sat, 02 May 2020 09:24 PM (IST)
रेड जोन में पहुंचा रोहतास जिला, कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर हुई 52
रेड जोन में पहुंचा रोहतास जिला, कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर हुई 52

रोहतास जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ने के कारण प्रशासन से लेकर आमलोग चिंतित हैं। शनिवार सुबह तक जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 52 हो गई है, जिसमें सर्वाधिक संख्या जिला मुख्यालय सासाराम की है। शुक्रवार को मिले सात कोरोना संक्रमित मरीज भी सासाराम के बताए जाते हैं। सरकार ने रोहतास जिला को रेड जोन घोषित करते हुए यहां प्रशासनिक सतर्कता बढ़ा दी है। लॉकडाउन के पहले चरण में यहां एक भी संक्रमित नहीं मिले थे। शनिवार को राज्य के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने सिविल सर्जन तथा अन्य अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिग कर यहां की स्थिति से रूबरू हुए।

सिविल सर्जन डॉ. जनार्दन शर्मा ने बताया कि जिले में अब तक 52 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शुक्रवार को सासाराम के जिन सात लोगों में संक्रमण पाया गया है, उनमें 50, 22 व 30 वर्ष की तीन महिला व 42, 48, 50 तथा 60 वर्ष के चार पुरुष शामिल हैं। सभी का इलाज नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल जमुहार में चल रहा है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारियों ने यहां की स्थिति का जायजा लिया तथा लॉकडाउन का हर हाल में अनुपालन कराने पर बल दिया। कहा कि सर्वाधिक कोरोना संक्रमित मरीज सासाराम शहर के हैं, जिनमें संक्रमण एक महिला व उसका इलाज करने वाले डॉक्टर के माध्यम से फैला है। ये सभी 15 दिन पूर्व संक्रमित पाई गई सासाराम शहर की महिला व इलाज करने वाले चिकित्सक के संपर्क चेन में आए थे। गोरक्षणी, बारादरी, अड्डा रोड, जक्की शहीद, गोला, बड़की करपुरवा, मुरादाबाद, दलेलगंज समेत अन्य क्षेत्रों में सफाई व मशीन से केमिकल का छिड़काव कराया जा रहा है। बता दें कि 21 अप्रैल को सासाराम बारादरी की एक महिला संक्रमित हुई थी। यह जिले का पहला केस था। इसके बाद संक्रमण फैलना शुरू हो गया। कब और कितने कोरोना

संक्रमित मिले जिले में

तिथि संख्या

21 अप्रैल 01

23 अप्रैल 06

25 अप्रैल 02

26 अप्रैल 06

27 अप्रैल 16

29 अप्रैल 03

30 अप्रैल 11

01 मई 07

कुल संक्रमित 52

chat bot
आपका साथी