पूर्णिया में नकली कत्था-जर्दा फैक्ट्री का भंडाफोड़

पूर्णिया। सदर थाना क्षेत्र स्थित पानी टंकी रोड में शनिवार की सुबह पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेम

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 May 2018 08:47 PM (IST) Updated:Sat, 26 May 2018 08:47 PM (IST)
पूर्णिया में नकली कत्था-जर्दा फैक्ट्री का भंडाफोड़
पूर्णिया में नकली कत्था-जर्दा फैक्ट्री का भंडाफोड़

पूर्णिया। सदर थाना क्षेत्र स्थित पानी टंकी रोड में शनिवार की सुबह पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर नकली कत्था, जर्दा और तंबाकू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। फैक्ट्री में बड़े पैमाने पर नकली कत्था, जर्दा और तंबाकू तैयार किया जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर सदर एसडीपीओ कृष्ण कुमार राय के नेतृत्व में सदर थानाध्यक्ष भाई भरत कुमार और पुलिस बल ने छापेमारी कर करीब 2 करोड़ का कच्चा माल, तैयार माल सहित विभिन्न प्रकार के रैपर और पै¨कग करने वाले उपकरण जब्त कर लिए। फैक्ट्री से कई घातक केमिकल और अन्य रासायनिक पदार्थ बरामद हुए हैं। फैक्ट्री में आधे दर्जन से अधिक ब्रांड के कत्था और जर्दा की पै¨कग की जाती थी। बिना किसी अनुज्ञप्ति के फैक्ट्री संचालित कर रहे संचालक संतोष चौरसिया और काम कर रहे कारीगर मुन्ना कुमार पासवान, सुनील कुमार साह, मो. फारुख आलम, पंकज पासवान, अमरजीत कुमार और मो. जमीरुद्दीन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दूसरी ओर सुभाषनगर खुश्कीबाग में छापेमारी कर सूरज कंपनी नाम से तंबाकू पैक करने वाले सुंदर झा को कच्चा तंबाकू और तैयार तंबाकू पैकेट के साथ गिरफ्तार किया गया है। बरामद सामान की जांच के लिए पहुंचे फूड इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने सभी सामान का अलग-अलग सैंपल लिया।

आठ कमरे में संचालित इस फैक्ट्री में जब पुलिस की टीम पहुंची तो कमरे में कच्चा और तैयार माल सहित कई ब्रांड के रैपर देख दंग रह गई। आठ कमरे में पुलिस ने 10 बोरा जर्दा, 75 बोरा खैनी, 9 बोरा प्लास्टिक पाउच, तीन बोरा खैनी का रैपर, 28 कार्टून जर्दा, कत्था तैयार करने वाला 500 लकड़ी का फ्रेम, 36 कार्टून निर्मित कत्था, कई ड्राम और हंडी में अर्धनिर्मित कत्था लिक्विड, दो पं¨चग मशीन, एक कत्था को ठंडा कर सुरक्षित रखने वाली एसी मशीन, विभिन्न प्रकार के पाउडर के 30 बोरे, रैपरयुक्त कागज के पांच डिब्बे सहित अन्य सामान बरामद किया। मामले में एसपी विशाल शर्मा ने कहा कि नकली खाद्य पदार्थ निर्माण करना जघन्य अपराध है। गिरफ्तार फैक्ट्री संचालक सहित कारीगर पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी