मछली व्यापारी लूटकांड में एक धराया

गढ़बनैली (पूर्णिया), संस : मछली व्यापारियों से हुई लूटपाट के दूसरे दिन पुलिस ने चार आरोपियों में एक

By Edited By: Publish:Fri, 27 Feb 2015 09:07 PM (IST) Updated:Fri, 27 Feb 2015 09:07 PM (IST)
मछली व्यापारी लूटकांड में एक धराया

गढ़बनैली (पूर्णिया), संस : मछली व्यापारियों से हुई लूटपाट के दूसरे दिन पुलिस ने चार आरोपियों में एक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी 24 वर्षीय मो. मुख्तार थाना क्षेत्र के सधुबैली पंचायत के शीशटोल का रहने वाला है। मुख्तार अपने अररिया के तीन अन्य साथियों के साथ बुधवार की सुबह कसबा थाना क्षेत्र के खाता हाट पुल के पास पांच मछली मछली व्यापारियों से 39 हजार 500 रुपये सहित पांच मोबाइल लूट लिया था। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए कसबा थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने बताया कि श्रीनगर थाना क्षेत्र के खुट्टी हसैली के मछली व्यापारी खुशीलाल साह, अशोक महलदार, राजकिशोर महलदार, रविंद्र साह, छोटे लाल साह, बुधवार की सुबह मछली खरीदने खुश्कीबाग जा रहे थे कि इसी बीच खाता हाट पुल के पास घात लगाकर बैठे चार अपराधियों ने इन पांचों व्यापारियों से पांच मोबाइल सहित 39,500 रूपए लूट लिए। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घटना के मास्टर माइंड मो. मुख्तार को एक मोबाइल सहित 2 हजार रूपए के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यद्यपि पुलिस अभी तक घटना को अंजाम देने वाले अन्य तीन अपराधियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। गौरतलब हो कि कसबा थाना क्षेत्र के मछली व्यापारियों से लूट की यह कोई पहली घटना नहीं है। इस घटना से पूर्व भी वर्ष 2013 एवं 2014 में मछली व्यापारियों से लूट की दर्जनों से ज्यादा घटनाएं हो चुकी है।

chat bot
आपका साथी