Bhagalpur News: आश्रम के महंत ने मासूम बच्ची के साथ की दरिंदगी, पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बाबा को किया गिरफ्तार
बिहार के भागलपुर में एक आश्रम के महंत ने शुक्रवार को पांच साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस की जांच में बच्ची के प्राइवेट पार्ट में इंज्यूरी मिली जिसके बाद पुलिस ने महंत पर पास्को और दुष्कर्म की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने छापमेमारी कर 24 घंटे के भीतर आरोपी धर्मानंद बाबा को महर्षि मेंहीं आश्रम से गिरफ्तार कर लिया।
संवाद सूत्र, नाथनगर (भागलपुर)। बिहार के भागलपुर में एक आश्रम के महंत धर्मानंद ने शुक्रवार को पांच साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की। जांच में बच्ची के प्राइवेट पार्ट में इंज्यूरी मिली। जिसके बाद पुलिस ने महंत पर पास्को और दुष्कर्म की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया।
इधर, डीएसपी-2 राकेश कुमार द्वारा गठित पुलिस टीम ने छापमेमारी कर 24 घंटे के भीतर आरोपी धर्मानंद बाबा को असरगंज थाना क्षेत्र के जलालाबाद स्थित महर्षि मेंहीं आश्रम से गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी कुमार राज ने इसकी पुष्टि की।
उन्होंने बताया कि महंत को शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस केस में स्पीडी ट्रायल चलाकर अभियुक्त को जल्द से जल्द सजा दिलाई जाएगी। एक सप्ताह के अंदर चार्जशीट दायर कर दिया जाएगा।
महंत को गिरफ्तार करने वाली टीम में मधुसुदनपुर थानाध्यक्ष सफदर अली, महिला थाना प्रभारी किरण सोनी, पीआइयू व असरगंज थाना के अपर थानाध्यक्ष मु. हसीब सदरवाल, डीआईयू सिपाही बच्चन राम शामिल थे।
आश्रम के दोनों प्रवेश द्वार पर जड़ा ताला
शुक्रवार शाम डीएसपी-टू राकेश कुमार जांच के लिए आश्रम पहुंचे थे, लेकिन उन्हें वहां कोई नहीं मिला था। मुख्य द्वार पर ताला जड़ा हुआ था।
मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष सफदर अली ने बताया कि जिस कमरे में घटना को अंजाम दिया गया, उस कमरे में पुलिस ने ताला जड़ दिया है। मुख्य प्रवेश द्वार पर किसने ताला जड़ा, इसकी जानकारी नहीं है।
यह भी पढ़ें: Bihar Sixth Phase Voting: बिहार में छठे चरण का मतदान खत्म, 55.45 प्रतिशत हुई वोटिंग, पश्चिम चंपारण रहा अव्वल