Karawa chauth : पति की लंबी आयु के लिए सुहागिन महिलाएं चार नवंबर को करेंगी करवा चौथ

Karawa chauth हिंदू धर्मावलंबी महिलाएं पति की सलामती के लिए चार नवंबर को करवा चौथ का व्रत करेंगी। इसके लिए तमाम घरों में तैयारी शुरू हो चुकी है। पंडितजी से जानिए व्रत के लिए उपयुक्‍त मुहूर्त और पूजा विधान

By Shubh NpathakEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 03:34 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 03:34 PM (IST)
Karawa chauth : पति की लंबी आयु के लिए सुहागिन महिलाएं चार नवंबर को करेंगी करवा चौथ
पत‍ि की लंबी उम्र के लिए व्रत करती हैं महिलाएं। जागरण आर्काइव

जासं, पटना : सुहाग की लंबी उम्र के लिए सुहागिन महिलाएं कार्तिक कृष्ण चतुर्थी, दिन बुधवार चार नवंबर को करवा चौथ का व्रत करेंगी। पति की लंबी आयु एवं सुखी गृहस्थ जीवन के लिए यह व्रत ग्रह-गोचरों के शुभ संयोग में व्रत मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं चतुर्थी माता (करवा माता) और गणेश जी की पूजा करेंगी। तमाम घरों में पर्व के लिए तैयारी शुरू हो गई है। महिलाएं जरूरी सामान खरीदने में जुट गई हैं।

करवा चौथ पर बना अद्भुत संयोग 

पंडित राकेश झा शास्त्री ने बताया कि करवा चौथ पर बुधवार दिन, मृगशिरा नक्षत्र, शिव योग के साथ अत्यंत शुभ सर्वार्थ सिद्धि योग का अद्भुत संयोग बन रहा है। इस योग में पूजन से विघ्नहर्ता गणेश के साथ भगवान भोलेनाथ की अपार कृपा बरसेगी। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन गणेश की पूजा करने से सभी संकट दूर हो जाते हैं। ऐसे में चतुर्थी को संकष्टी गणेश चतुर्थी की संज्ञा दी गई है। इस दिन निवेश, आभूषण की खरीदारी, वाहन, लेन-देन करना शुभ रहेगा।

शिव-पार्वती के साथ गणेश-चंद्र की होगी पूजा

सुहागिन महिलाएं भगवान भोलेनाथ, गणेश, माता पार्वती, काॢतकेय एवं चंद्रमा की पूजा करने के बाद चंद्र को चलनी से देखते हुए अघ्र्य देंगी। व्रती महिलाएं दिन भर व्रत रख और नए वस्त्र -श्रृंगार करके पूजन करके रात में चांद को छलनी से दीप के साथ पति को देखेंगी। पति को देखते हुए वे चांद को अर्घ्य प्रदान करेंगी। गुरुवार की अहले सुबह सूर्योदय से पूर्व सुहागिन महिलाएं सरगही करेंगी। सास के हाथों व्रती महिलाएं सरगही के सामान ग्रहण करेंगी।

पूजा मुहूर्त :

प्रदोष काल : संध्या 05:31 बजे से 07:57 बजे तक 

चंद्रोदय अघ्र्य : रात्रि 07:57 बजे के बाद

ये भी जानें

- शिव योग के अद्भुत संयोग में महिलाएं अखंड सुहाग के लिए करेंगी पूजन

- करवा चौथ के दिन आभूषण, वाहन एवं नई चीजों की खरीदारी करना होगा शुभ

chat bot
आपका साथी