हत्या कर खेत में फेंका छात्र का शव

सालिमपुर थाना क्षेत्र के रूपसमहाजी गांव के पास एक सरसों के खेत से पुलिस ने एक छात्र का शव बरामद किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Feb 2018 10:52 PM (IST) Updated:Thu, 15 Feb 2018 10:52 PM (IST)
हत्या कर खेत में फेंका छात्र  का शव
हत्या कर खेत में फेंका छात्र का शव

पटना (बख्तियारपुर)। सालिमपुर थाना क्षेत्र के रूपसमहाजी गांव के पास एक सरसों के खेत से पुलिस ने सतीश कुमार ऊर्फ तूफानी (12 वर्ष) का शव बरामद किया। इस संबंध में किशोर के पिता ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। किशोर के गले पर कटे का निशान मिला है, जिससे प्रतीत होता है कि अपराधियों ने किशोर की गला काट कर हत्या कर दी है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने सूचना के आधार पर रूपसमहाजी गांव के पास एक खेत से किशोर का शव बरामद किया गया। जिसकी पहचान कालादियारा निवासी त्रिभुवन प्रसाद के पुत्र सतीश कुमार ऊर्फ तूफानी के रूप में हुई। त्रिभुवन प्रसाद ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि सतीश गांव में ही एक भोज खाने गया था। रात में वह वापस नहीं लौटा। सुबह में उसका शव खेत में पड़ा हुआ मिला। अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

इकलौते संतान की हत्या जानकारी मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। मोहल्ले के लोगों विश्वास ही नहीं हो रहा था कि सतीश अब नहीं रहा।

chat bot
आपका साथी