मोकामा में प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन दवा के साथ छह गिरफ्तार

पचमहला ओपी की पुलिस ने एनएच 80 पर वाहन चेकिग के दौरान एक कार्टन प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन दवा के साथ छह युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 08:37 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 08:37 PM (IST)
मोकामा में प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन दवा के साथ छह गिरफ्तार
मोकामा में प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन दवा के साथ छह गिरफ्तार

मोकामा। पचमहला ओपी की पुलिस ने एनएच 80 पर वाहन चेकिग के दौरान एक कार्टन प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन दवा जब्त की। दवा तस्कर छह युवकों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार मो. जफर खान वाहन का मालिक है। अन्य तस्करों में दरभंगा निवासी मो. मारूफ, सैयद मो. सरफुद्दीन, मो. वसीम, मो. इमरान आलम, मो. सैफुल्ला शामिल हैं।

पुलिस को दिए बयान में आरोपितों ने बताया कि दवा कोलकाता से लेकर दरभंगा जा रहे थे। इनके पास खरीदगी की कोई रसीद नहीं थी। कार्टन पर भी लोकल कंपनी का नाम चस्पाया गया था। दवा नकली होने का भी शक पुलिस को है। सूचना पर पहुंचे ड्रग इंस्पेक्टर जांच के लिए सैंपल ले गए।

बताया जाता है कि यह दवा मवेशियों में अप्रत्याशित रूप से दूध बढ़ोतरी करने के लिए दी जाती है†ा इसके अलावे सब्जियों के विकास समेत अन्य कार्यो में चोरी-छिपे प्रयोग किया जाता है। इसके प्रयोग से बड़े पैमाने पर मवेशियों व पक्षियों की मौत होने की घटनाओं के बाद सरकार ने इसकी बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों से सख्ती से पूछताछ में कई चौंकाने वाली जानकारियां भी मिली है। जानकारियों के आधार पर जांच की जा रही है। वहीं आरोपितों को पूछताछ के बदा जेल भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी