शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- दिल्ली के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली तो जरूर संभालूंगा

दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा पर कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि अगर पार्टी मुझे ये जिम्मेदारी सौंपती है तो इसे मैं निभाऊंगा। अभी एेसी कोई जानकारी नहीं है

By Kajal KumariEdited By: Publish:Fri, 09 Aug 2019 03:29 PM (IST) Updated:Sat, 10 Aug 2019 08:29 AM (IST)
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- दिल्ली के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली तो जरूर संभालूंगा
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- दिल्ली के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली तो जरूर संभालूंगा

पटना [काजल]। दिल्ली विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने पूर्वांचल के लोगों का वोट बैंक बटोरने के लिए अब बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा को दिल्ली का कांग्रेस अध्यक्ष बना सकती है। इसको लेकर राजनीतिक महकमे में चर्चा जोरों पर है। इस बारे में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि अगर पार्टी मुझे इस लायक समझती है और ये बड़ी जिम्मेदारी मुझे सौंपती है तो मैं इस जिम्मेदारी को जरूर निभआऊंगा।

जागरण डॉट कॉम से खास बातचीत में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि अभी तो चर्चा हो रही है और मुझे भी जानकारी मिली है। लेकिन अभी पार्टी की तरफ से आधिकारिक तौर पर कुछ कहा नहीं गया है। उन्होंने कहा कि आप जिस पार्टी से जुड़े होते हैं, उसके हर दायित्व को ईमानदारी से निभाना आपका कर्तव्य होता है।

उन्होंने कहा कि आप अपने कार्यक्षेत्र में कैसे हैं? ये तो पार्टी ही तय करती है। अगर आप इस लायक होते हैं तो आपको जिम्मेदारी सौंपी जाती है। पार्टी का हर छोटा-बड़ा सदस्य हमेशा उसे आगे बढ़ाने के लिए काम करता है, मैं भी अपनी पार्टी का सदस्य हूं, पार्टी की हर जिम्मेदारी मेरी अपनी जिम्मेदारी है, हर काम मेरा अपना काम है। इसीलिए अगर मैं अगर इस लायक समझा जाऊंगा तो मेरा सौभाग्य है कि मैं अपनी पार्टी के लिए बेहतर काम कर सकूं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारियों ने इस्तीफा दे दिया था और अब कांग्रेस इसकी भरपाई करने में जुट गई है। पार्टी अध्यक्ष समेत प्रदेश अध्यक्ष और अन्य रिक्त पदों को जल्द भरने के प्रयास में हैं। इस कड़ी में चर्चा हो रही है कि शत्रुघ्न सिन्हा को दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष और कीर्ति झा आजाद को झारखंड कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

शत्रुघ्न सिन्हा दिल्ली की राजनीति में पहले भी सक्रिय रह चुके हैं और दिल्ली से चुनाव भी लड़ चुके हैं। बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा बिहार से बीजेपी के सांसद रहे हैं। लोकसभा चुनाव से पहले वो कांग्रेस में शामिल हो गए थे।शीला दीक्षित दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष थीं और हाल ही में उनका निधन हुआ है, जिसके कारण यह पद अब खाली हो गया है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी