राज्य के चार कॉलेजों में स्नातक में एक भी नामांकन नहीं

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इस वर्ष प्रदेश भर के 10 विश्वविद्यालयों के कॉलेजों में ऑनलाइन एडमिशन की व्यवस्था की गई थी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Sep 2018 08:00 PM (IST) Updated:Mon, 17 Sep 2018 08:00 PM (IST)
राज्य के चार कॉलेजों में स्नातक में एक भी नामांकन नहीं
राज्य के चार कॉलेजों में स्नातक में एक भी नामांकन नहीं

पटना । बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इस वर्ष प्रदेश भर के 10 विश्वविद्यालयों के कॉलेजों में स्नातक में ऑनलाइन नामाकन की व्यवस्था की गई थी। इसके लिए छात्रों को ऑनलाइन नामाकन की सुविधा तो दी गयी, लेकिन कॉलेजों में नामाकन पूरा नहीं हुआ। राज्य के चार विश्वविद्यालयों के कुल 6 कॉलेजों में कुल 10,148 सीटों का आवंटन किया गया है। लेकिन इन कॉलेजों में मात्र 19 छात्रों ने नामांकन लिया है। वहीं कई ऐसे कॉलेज हैं, जहा कई विषयों में नामाकन हुआ ही नहीं है। इन कॉलेजों के सभी विषयों की सीटें खाली रह गयी। इसमें पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, मगध विवि के साथ ललित नारायण मिथिला विवि और वीर कुवंर सिंह विवि के कॉलेज भी शामिल हैं। इन विश्वविद्यालय के चार ऐसे कॉलेज हैं, जहा पर एक भी नामाकन नहीं हुआ, जबकि इन चारों कॉलेजों में 5184 सीटें है। वहीं दो कॉलेज ऐसे है, जहा पर 4964 सीटों पर मात्र 19 नामाकन हुए हैं। इन कॉलेजों के अधिकतर विषयों की सीटों पर एक भी नामाकन नहीं हुआ है।

स्नातक में नामांकन के लिए तीन बार जारी हुई सूची

बिहार बोर्ड ने ऑनलाइन नामाकन के लिए तीन बार चयन सूची जारी किया था। लेकिन स्नातक में सीटें नहीं भरे जाने के बाद अब ऑन द स्पॉट नामाकन की सुविधा छात्रों को दी गयी है। स्पॉट नामाकन की सुविधा उन्हें ही दी जायेगी जिन्होंने ओएफएसएस पर ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन किया हुआ है। अब कॉलेजों को ऑन द स्पॉट नामांकन पर भरोसा है कि शायद कुछ छात्र इसके लिए आगे आएं। तब जाकर कॉलेजों में नामांकन हो पाएं।

भाषा के विषयों में सबसे कम नामांकन

संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी, पाली, प्राकृत, मैथिली एवं भोजपुरी आदि भाषा के विषयों में नामाकन की स्थिति बहुत ही खराब है। पाली, प्राकृत में तो सभी विवि मिलाकर 20 नामाकन भी पूरी नहीं हुए हैं। जबकि भाषा के विषयों के लिए कॉलजों में एक हजार से ज्यादा सीटे आवंटित हैं। वहीं संस्कृत की मगध विवि में 2488 सीटें हैं, परंतु इसमें कुल 20 नामाकन ही हुए हैं। यही हाल पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय का है। पाटलिपुत्र विवि के सभी कॉलेजों को मिला कर संस्कृत मे 559 सीट हैं जबकि अब तक मात्र 26 नामाकन संस्कृत में हुए हैं।

कुछ कॉलेजों में नामाकन की यह है स्थिति

कॉलेज : कुल सीटों की संख्या नामाकन की संख्या नारदीगंज कॉलेज, नवादा : 2184 : 0

महिला कॉलेज, वारसलीगंज : 1440 : 0

आरआरपी कॉलेज, भेरुगाव, पटना - 800 : 0

च्योति कुवंर कॉलेज, फतेहपुर, पटना - 760 : 0

मिथिला महिला कॉलेज, आजमनगर, दरभंगा: 3696 : 10

सुनील सिंह यादव कॉलेज, रोहतास: 1268 : 9

मिथिला महिला कॉलेज, आजमनगर, दरभंगा - 3696 - 10

सुनील सिंह यादव कॉलेज, रोहतास - 1268 - 9

chat bot
आपका साथी