दुष्कर्म का प्रयास करते रंगे हाथ धराया, आक्रोशित भीड़ ने क्या हाल बनाया, जानिए...

हवस में अंधे उस युवक ने आठ वर्ष की मासूम लड़की से दुष्कर्म की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने उसे जूते-चप्पल की माला पहनाकर जमकर पीटा तथा पुलिस के हवाले कर दिया। घटना एकमा प्रखंड की परसा उत्तरी पंचायत की है।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Thu, 05 May 2016 10:35 AM (IST) Updated:Thu, 05 May 2016 10:57 PM (IST)
दुष्कर्म का प्रयास करते रंगे हाथ धराया, आक्रोशित भीड़ ने क्या हाल बनाया, जानिए...

सारण। हवस में अंधे उस युवक ने आठ वर्ष की मासूम लड़की से दुष्कर्म की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने उसे जूते-चप्पल की माला पहनाकर जमकर पीटा तथा पुलिस के हवाले कर दिया। घटना एकमा प्रखंड की परसा उत्तरी पंचायत की है।

जानकारी के अनुसार, दो बच्चों का बाप कन्हैया प्रसाद सोनी बीती रात एक आठ वर्षीय बच्ची को बहला-फुसलाकर घर ले जाने के बहाने झाड़ी में ले गया। वहां उसने दुष्कर्म करने का प्रयास किया, जिसपर बच्ची ने शोर मचा दिया। इसी बीच घर से गायब बच्ची को खोजने परिजन निकले।

झाड़ी से शोर सुनकर परिजन व ग्रामीण वहां पहुंचे तो युवक भागा। मामला समझते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया। इसी बीच ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी।

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने ग्रामीणों के भीड़ से आरोपी कन्हैया प्रसाद सोनी को गिरफ्तार कर अपने कब्जे ले लिया। लेकिन, इसके पहले भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। भीड़ ने उसे जूते-चप्पल की माला पहनाकर पुलिस के हवाले कर दिया।

पहले भी लगा दुष्कर्म का आरोप

विदित हो कि पांच साल पहले भी आरोपी पर बंगलुरु के महादेवपुरा थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। उसे चार साल की सजा कटनी पड़ी थी। कुछ महीने पहले ही वहां से सजा काटकर वह अपने घर आया था कि यह घटना हो गई।

chat bot
आपका साथी