पुत्री के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर पिता की पिटाई

स्थानीय मोसिमपुर कुर्था मोहल्ले में मनचलों ने नाबालिग के साथ छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर पिता की पिटाई कर दी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 30 Aug 2020 07:37 AM (IST) Updated:Sun, 30 Aug 2020 07:37 AM (IST)
पुत्री के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर पिता की पिटाई
पुत्री के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर पिता की पिटाई

फतुहा: स्थानीय मोसिमपुर कुर्था मोहल्ले में मनचलों ने नाबालिग के साथ छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर मनचलों ने उसके पिता की पिटाई भी कर दी। मामले में नाबालिग की मां ने फतुहा थाने में शनिवार को लिखित शिकायत की है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मामले की जाच की जा रही है।

धनरुआ में विवाहिता से छेड़खानी, गांव के युवक पर केस

संसू, धनरुआ: थाना अंतर्गत टरवा गांव में शुक्रवार की शाम घर में घुसकर विवाहिता से छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने थाने में गांव के युवक मुकेश पासवान को आरोपित बनाते हुए एफआइआर दर्ज कराई है। महिला ने कहा है कि मुकेश मोबाइल चार्ज करने का बहाना बनाकर घर में घुस था। इसी दौरान उसे अकेली पाकर अश्लील हरकत करने लगा।

वाजिदपुर में मारपीट, आधा दर्जन लोग जख्मी

संस, बाढ़: स्थानीय थाना क्षेत्र के वाजिदपुर मोहल्ले में बच्चों के विवाद में हुए मारपीट में छह लोग जख्मी हो गए। घायलों में फकरुद्दीन, शकील, इम्तेयाज, जसीम, सरफराज तथा साहिना प्रवीण शामिल हैं। पुलिस ने इलाज के लिए सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में थाने में भी केस दर्ज कराया गया है। बंद घर का ताला तोड़कर दो लाख की चोरी

संसू, फुलवारीशरीफ: रहमत नगर में गुरुवार की रात बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने आभूषण समेत करीब दो लाख के सामान गायब कर दिये। गृहस्वामी मो. जावेद सउदी में प्लंबर का काम करते हैं। उनकी पत्नी अंगुरी खातुन ने बताया कि घटना के वक्त वह अपने मायके दरभंगा जिले के मिर्जापुर गांव में गई थी। पड़ोसी ने घटना की सूचना दी। थानेदार रफीकुर्रहमान ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

chat bot
आपका साथी