CM नीतीश कुमार बोले: अच्‍छे काम की नहीं, चप्‍पल फेंकने की खूब होती चर्चा

पटना में रविवार को दलित विकास कॉनक्लेव का आयोजन किया गया। इसमें मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने न्‍याय के साथ विकास की प्राथमिकता पर बल दिया। उन्‍होंने और क्‍या कहा, जानिए इस खबर में।

By Amit AlokEdited By: Publish:Sun, 14 Oct 2018 03:41 PM (IST) Updated:Sun, 14 Oct 2018 11:13 PM (IST)
CM नीतीश कुमार बोले: अच्‍छे काम की नहीं, चप्‍पल फेंकने की खूब होती चर्चा
CM नीतीश कुमार बोले: अच्‍छे काम की नहीं, चप्‍पल फेंकने की खूब होती चर्चा
पटना [जेएनएन]। पटना में आयोजित दलित विकास कॉनक्लेव में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि न्याय के साथ विकास को ले सरकार कृतसंकल्‍प है। हमारा कमिटमेंट लोगों की सेवा का है, लेकिन आज काम की नहीं चप्‍पल उछालने की खूब चर्चा होती है।
विदित हो कि तीन दिनों पहले एक कार्यक्रम के दौरान मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की उ‍पस्थिति में मंच पर उनकी ओर चप्पल फेंका गया था। इस घटना के सिलसिले में औरंगाबाद के एक युवक को पकड़ा गया था।
केवल जय भीम बोलिए नहीं, उसके संदेश को अंगीकार भी कीजिए
पटना के एएन कॉलेज तथा दलित इंडियन चैैंबर ऑफ कॉमर्स (डिक्की) के तत्वावधान में स्थानीय अधिवेशन भवन में आयोजित 'बिहार में अनुसूचित जाति एवं जनजाति: डेवलपमेंट कांक्लेव' में मुख्यमंत्री ने ये बातें कहीं। उन्होंने कांक्लेव में आए लोगों से कहा कि केवल जय भीम नहीं बोलिए बल्कि जय भीम के संदेश को सोचिए और उसे अंगीकार कीजिए।
भटके लोगों से मुख्‍य धारा में आने की अपील
उन्‍होंने कहा कि अच्छे काम की चर्चा कम होती है, लेकिन आपके उपर अगर कोई चप्पल फेंक दे तो इसकी चारों जोरों से होने लगती है। मुख्‍यमंत्री ने ऐसे तत्‍वों से मुख्‍य धारा में आने की अपील की।
कहा: आलोचना नहीं, काम पर देता ध्‍यान
मुख्‍यमंत्री ने कहा कि कहा कि आज समाज में कटुता चरम पर है। ऐसा माहौल बनाने में सोशल मीडिया का भी दुरुपयोग हो रहा है। सामाजिक सद्भाव बिगड़ा जा रहा है। कहा कि सबके अपने विचार होते हैं। यह देश सबका है। उन्‍होंने कहा कि वे विरोधियों की बातों पर ध्‍यान देने के बदले काम पर ध्‍यान देते हैं। मुख्‍यमंत्री बोले कि कुछ लोग सत्‍ता व पावर के दंभ में हैं, लेकिन यह पावर ज्यादा दिन तक नहीं रहने वाला।
सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने वालों से बचें
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया का उपयोग कर घृणा का वातावरण बनाने में लगे हैैं। वह युवाओं से यह अपील करेंगे कि समाज में कटुता फैलाने वालों से बचें। समाज में जब कटुता होगी तो विकास का लाभ नहीं मिलेगा। यह देश सभी का है।
मेरे हाथ में जो अधिकार उससे वह हटने वाले नहीं
अनुसूचित जाति व जनजाति के कल्याण से जुड़ी योजनाओं के संदर्भ में मुख्यमंत्री ने यह कहा कि मेरे हाथ में जो अधिकार रहेगा उससे वह हटने वाले नहीं हैैं। हम पिछड़े राज्य हैैं। पिछड़े राज्य को आगे बढ़ाएंगे तो पिछड़ों को आगे लाना होगा।
महिलाओं और पुरुषों के बराबर अधिकार विकास के लिए जरूरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं और पुरुषों के अधिकार जब तक बराबर नहीं होंगे तब तक समाज विकसित नहीं होने वाला। इस क्रम में मुख्यमंत्री ने बिहार में जीविका समूह की चर्चा भी की। शराबबंदी की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे सबसे अधिक लाभ गरीब परिवारों को हुआ है।
विकास नहीं, न्याय के साथ  विकास बोलिए
मुख्यमंत्री ने अपनी नीतियों की चर्चा करते हुए कहा कि आरंभ से ही उनका समर्थन न्याय के साथ विकास की नीति को है। सिर्फ विकास की बात हम नहीं करते। हाशिए पर खड़े व्यक्ति को कैसे मुख्य धारा में लाए जाए यह हमारी योजनाओं में दिखता है। किसी भी चीज को नतीजे तक पहुंचाने की सोच के साथ काम किया। जो सामने दिखता है उसके आधार पर योजना बनाते हैैं।
chat bot
आपका साथी