Move to Jagran APP

इंजीनियर बताकर हुई शादी... लड़का निकला रेस्टोरेंट संचालक, दिल्ली पहुंची दुल्हन तो रह गई सन्न; पुलिस तक पहुंचा मामला

Bihar Crime News शेखपुरा में एक लड़की की शादी इंजीनियर से हुई थी। बाद में पता चला कि लड़का रेस्टोरेंट संचालक है। जब दिल्ली पहुंची दुल्हन तो पूरी तरह से सन्न रह गई। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। इस मामले में महिला थाना शेखपुरा में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें दहेज उत्पीड़न सहित अन्य आरोप लगाए गए हैं।

By Arun Sathi Edited By: Mukul Kumar Published: Mon, 29 Apr 2024 12:05 PM (IST)Updated: Mon, 29 Apr 2024 12:05 PM (IST)
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

जागरण संवाददाता, शेखपुरा। जिले के बरबीघा नगर के महावीर चौक के रहने वाले रमेश सिंह ने अपनी बेटी सोनम कुमारी की शादी इंजीनियर से की थी। शादी के बाद जब लड़की विदा होकर दिल्ली गई तो पता चला कि लड़का रेस्टोरेंट संचालक है। लड़की से भी रेस्टोरेंट में काम कराया जाने लगा । 14 घंटे काम के बाद मारपीट भी की जाने लगी। यह पूरा विवाद आखिरकार थाने तक पहुंच गया।

loksabha election banner

महिला थाना शेखपुरा में दर्ज कराई गई प्राथमिकी 

अब इस मामले में महिला थाना शेखपुरा में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें दहेज उत्पीड़न सहित अन्य आरोप लगाए गए हैं। सोनम कुमारी के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया है कि उसकी शादी पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल के भदौर थाना के दरबे गांव निवासी अशोक सिंह के पुत्र वैभव कुमार से हुई थी।

शादी के वक्त लड़का के बारे में कहा गया कि वह दिल्ली में इंजीनियर है। बीस लाख दान-दहेज लिया गया। जून के महीने में वह लड़का के साथ दिल्ली गई तो वहां पता चला कि वह इंजीनियर नहीं, एक रेस्टोरेंट चलाता है।

रेस्टोरेंट में काम करने के लिए दबाव दिया गया

रेस्टोरेंट में काम करने के लिए उस पर दबाव दिया गया तब वह रेस्टोरेंट में काम करने लगी । 14 घंटा काम करने के बाद आराम करने के दौरान उसके साथ मारपीट लड़का और उसकी मां के द्वारा शुरू कर दिया गया।

अब इस मामले में शेखपुरा महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है जिसमें दहेज उत्पीड़न सहित उक्त आरोप लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें-

Tejashwi Yadav : तेजस्वी ने खेला अलग 'दांव', चिराग के रिश्तेदार अब RJD के साथ; चुनावी सभा के बाद सियासी हलचल तेज

Shambhavi Choudhary : 'शादी के खिलाफ था...', बेटे-बहू के बारे में क्या बोले पूर्व IPS? शांभवी पर दिया ये रिएक्शन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.