पूर्व शिक्षा अधिकारी की पुण्यतिथि मनी
झारखंड के लातेहार में जिला शिक्षा पदाधिकारी रहे स्व. पुरूषोतम रामाकांत पांडेय की दूसरी पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव अकबरपुर में मनाई गई।
नवादा। झारखंड के लातेहार में जिला शिक्षा पदाधिकारी रहे स्व. पुरूषोतम रामाकांत पांडेय की दूसरी पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव अकबरपुर में मनाई गई। उनके पुत्र एवं पीआरके इंटरप्राइजेज के संचालक कौशल कुमार उ़र्फ दिपू पांडेय ने बताया कि उनकी याद में घर में पूजा अर्चना की गई तथा आसपास के परिवारों एवं उनके शुभ¨चतकों के लिए भोज का आयोजन किया गया। वे झारखंड के विभिन्न जिलों में जिला शिक्षा पदाधिकारी के रूप में अपनी सेवा दी थी। लातेहार में कार्यरत थे तभी 17 मई 2015 को अचानक उनकी मौत हो गई थी।