जिला परिषद के कई सीटों के रूझान आये सामने

नवादा। जिला परिषद की प्रतिष्ठित सीटों पर सबकी नजर है। बड़ा निर्वाचन क्षेत्र होने के कारण पि

By Edited By: Publish:Thu, 26 May 2016 10:47 PM (IST) Updated:Thu, 26 May 2016 10:47 PM (IST)
जिला परिषद के कई सीटों के रूझान आये सामने

नवादा। जिला परिषद की प्रतिष्ठित सीटों पर सबकी नजर है। बड़ा निर्वाचन क्षेत्र होने के कारण परिणाम आने में समय लग रहा है। शुक्रवार को कुछ सीटों के नतीजे सामने आ सकते हैं। वैसे कई सीटों के रूझान परिणाम की ओर इशारा कर रहा है। मतगणना केंद्रों से मिल रही जानकारी अनुसार नवादा पश्चिमी सीट से ¨पकी देवी अपने निकटतम दुलारी यादवी पर 656 वोटों से बढ़त बना रखी हैं। वहीं वारिसलीगंज पश्चिमी सीट से अंजनी ¨सह निर्णायक बढ़त बना रखे हैं। जबकि पकरीबरावां पश्चिमी सीट से कांति देवी जीत की ओर हैं। इन तीनों सीट का परिणाम शुक्रवार तक सामने आ जायेगा। इसी प्रकार हिसुआ पश्चिमी सीट से विरेंद्र ¨सह प्रतिद्वंद्वी के मुकाबले काफी आगे चल रहे हैं। रोह पश्चिमी सीट से अनिरूद्ध ¨सह तीन पंचायतों की गणना के बाद करीब डेढ हजार वोट से आगे बताए जा रहे हैं। काशीचक से सुनैना देवी करीब 16 सौ वोटों की बढ़त पर हैं। अकबरपुर भाग 12 से इंदू देवी आगे चल रही हैं। गो¨वदपुर से चंचला देवी आगे चल रही हैं। कौआकोल पश्चिमी से नारायण स्वामी मोहन आगे चल रह हैं। रजौली उत्तरी से नरेश चौधरी आगे चल रहे हैं। नरहट से शहनाज बानो आगे चल रही है।

chat bot
आपका साथी