संयुक्त खाता का नहीं हो रहा संचालन

जिले के काशीचक प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय धानपुर में संयुक्त खाता का संचालन नहीं है ।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Oct 2017 03:04 AM (IST) Updated:Sat, 14 Oct 2017 03:04 AM (IST)
संयुक्त खाता का नहीं हो रहा संचालन
संयुक्त खाता का नहीं हो रहा संचालन

नवादा। जिले के काशीचक प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय धानपुर में संयुक्त खाता का संचालन नहीं हो रहा है। शिकायत सचिव राजमणी कुमारी ने समाहर्ता से की है। आरोप है कि विद्यालय शिक्षा समिति का निबंधन 11 अगस्त 2017 को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा किया जा चुका है। निबंधन संख्या 34 है।

नियमत: निबंधन के साथ ही खाता का संचालन संयुक्त रूप से आरंभ होना चाहिए था, लेकिन प्रभारी प्रधानाध्यापक सुशीला कुमारी द्वारा जानबूझकर संयुक्त खाता का संचालन नहीं किया जा रहा है।

जिससे अनियमितता की संभावना बनी हुई है। उन्होंने समाहर्ता से मामले की जांच कर दोषी प्रभारी प्रधानाध्यापक के विरुद्ध कार्रवाई के साथ ही संयुक्त खाता संधारन की मांग की है।

chat bot
आपका साथी