सेना से सवाल पूछने वालों का जवाब देने का वक्त : नित्यानंद

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय और पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को मेसकौर में।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Apr 2019 08:03 PM (IST) Updated:Mon, 08 Apr 2019 06:24 AM (IST)
सेना से सवाल पूछने वालों का जवाब देने का वक्त : नित्यानंद
सेना से सवाल पूछने वालों का जवाब देने का वक्त : नित्यानंद

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय और पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को मेसकौर में चुनावी सभा को संबोधित किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सेना के पराक्रम की वजह से हम चैन से रहते हैं। पाकिस्तान में जाकर आतंकवादियों का सीना चकनाचूर करने वाले देश के वीर जवानों के चलते देशवासी चैन से जीते हैं। जिस सेना के शौर्य पर हम गर्व महसूस करते हैं, उसी सेना से कांग्रेस के लोग सवाल करते हैं। आतंकवादियों के ठिकाने पर एयर स्ट्राइक किया जाता है तो कांग्रेसी सवाल पूछते हैं कि कितने लोग मारे हैं। सेना से सवाल पूछने वाले कांग्रेसियों को जवाब देने का वक्त है। लोकसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशी चंदन सिंह को वोट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करें। उन्होंने कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र पर हमला करते हुए कहा कि सेना के अधिकार को कांग्रेस खत्म करना चाहती है। सेना के हाथों में जंजीर डालने का प्रयास किया जा रहा है, उस जंजीर को तोड़ने का दिन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की धारा बह रही है। सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ विकास किया जा रहा है। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास की बयार बह रही है। सड़कें चकाचक हो रही है। पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी ने सभा को संबोधित करते हुए एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने की अपील की। मंच संचालन सुनील मिस्त्री ने किया। मौके पर पूर्व विधायक बनवारी राम, पूर्व विधायक कन्हैया कुमार, अनिल मेहता, अर्जुन राम, रंजय कुमार, कन्हैया कुमार बादल आदि उपस्थित थे। इधर रोह के इंटर विद्यालय के प्रांगण में सभा को संबोधित करने पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच सालों में भारत देश को शक्तिशाली राष्ट्र बनाने का काम किया है।  गांव गांव में बिजली, शौचालय, आयुष्मान भारत सम्बन्धित कई योजना चलाई है।  आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों को पांच लाख तक इलाज करवा सकते हैं। विपक्षी पर निशान साधते हुए कहा की आरजेडी के परिवार में ही कलह उत्पन्न हो गया है। भाईयों में सत्ता को लेकर खींचातानी चल रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम लोग एनडीए की सरकार बनाएंगे और भारत का पूरे कहा कि लालू यादव जी के संगत वालों ने ही उन्हें ठगने का काम किया है। देश में नरसिम्हा राव की सरकार थी, जब लालू पहली बार घोटाले में फंसे थे। लालू ने मुलायम सिंह यादव को पीएम नहीं बनाकर केंद्र में देवगौड़ा की सरकार बनवाई थी, वही देवगौड़ा ने लालू को जेल भेजा था। पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा चारों तरफ एनडीए की लहर है। सभा की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अजय कुमार ने की। सभा को लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजभान सिंह, रंजीत यादव, उपेंद्र चंद्रवंशी, विश्वास सिंह, बबलू सिंह, शैलेंद्र महतो, रामानुज सिंह, राजकुमार पासवान, दीपू मेहता, राकेश सिंह, शैलेंद्र सिंह, राजेंद्र कुशवाहा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी