सड़क के किनारे मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

हिसआ थाना की पुलिस ने गुरुवार की सुबह मुर्कटा-सचौल पथ के किनारे से एक अज्ञात युवक ।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Jul 2018 04:41 PM (IST) Updated:Thu, 19 Jul 2018 04:41 PM (IST)
सड़क के किनारे मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका
सड़क के किनारे मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

नवादा। हिसआ थाना की पुलिस ने गुरुवार की सुबह मुर्कटा-सचौल पथ के किनारे से एक अज्ञात युवक का शव बरामद की है। आशंका जताई जा रही है कि बुधवार की रात हत्या कर शव को फेंका गया। बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह शौच गए ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी। खबर सुन लोगों की हुजूम उमड़ पड़ी। पंचायत की मुखिया मनोज कुमार ने पुलिस को इसकी सूचना दिया। सूचना के आलोक में थानाध्यक्ष राजदेव साव व पुअनि रंजन कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर जाकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव के बारे में ग्रामीणों से पूछताछ किया। लेकिन किसी ने भी कुछ नहीं बताया। प्रथम दृष्टया पुलिस ने हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका जताई है। शव को देखने से प्रतीत होता है कि हत्या गला दबाकर किया गया है। थाने में भी लाश की शिनाख्त नहीं हो सकी। कागजी खानापूर्ति कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेजा जाएगा।

chat bot
आपका साथी