इंटर विद्यालय कौआकोल में हुआ बाल सांसद का गठन

शिक्षा विभाग के निर्देश पर शुक्रवार को इंटर विद्यालय कौआकोल में बाल सांसद का गठन ।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Sep 2018 06:33 PM (IST) Updated:Fri, 14 Sep 2018 06:33 PM (IST)
इंटर विद्यालय कौआकोल में हुआ बाल सांसद का गठन
इंटर विद्यालय कौआकोल में हुआ बाल सांसद का गठन

नवादा। शिक्षा विभाग के निर्देश पर शुक्रवार को इंटर विद्यालय कौआकोल में बाल सांसद का गठन किया गया। इसकी जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्याम कुमार वर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों में अनुशासन व नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव के पत्रांक-4474,दिनांक-09.08.2018 के आलोक में मतदान पदाधिकारी विमल कुमार, मो. रेजाउल्लाह, मो. मिस्टर आलम, नितीन मुकेष तथा उदल राम की देख रेख में बाल सांसद का गठन किया गया। जिसमे सर्व सम्मति से अंकित कुमार को प्रधानमंत्री, सलोनी कुमारी को उप प्रधानमंत्री, आलोक राज को खेल मंत्री, सुमन भारती को उप खेल मंत्री, मो. जमशेद आलम को सफाई मंत्री, काजल कुमारी को उप सफाई मंत्री, सौरभ कुमार को सांस्कृतिक मंत्री, निकिता कुमारी को उप सांस्कृतिक मंत्री, धीरज कुमार को कानून मंत्री, पूजा कुमारी को उप कानून मंत्री, निम्मी कुमारी को प्रार्थना मंत्री, सन्नी कुमार को उप प्रार्थना मंत्री, जबकि उत्तम कुमार को अनुशासन मंत्री तथा चांदनी कुमारी को उप अनुशासन मंत्री बनाया गया है। प्रभारी प्राचार्य श्री वर्मा ने बताया कि सभी नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाकर विद्यालय में नियमित रुप से अपने अपने विभागों के प्रति जागरुकता फैलाने का निर्देश दिया गया।

chat bot
आपका साथी