प्रेमी के साथ प्रेमिका फरार

संवाद सहयोगी, नवादा : गोविन्दपुर थाना क्षेत्र के सरकंडा गांव की बालिका अपने प्रेमी के साथ रविवार को

By Edited By: Publish:Mon, 22 Dec 2014 06:31 PM (IST) Updated:Mon, 22 Dec 2014 06:31 PM (IST)
प्रेमी के साथ प्रेमिका फरार

संवाद सहयोगी, नवादा : गोविन्दपुर थाना क्षेत्र के सरकंडा गांव की बालिका अपने प्रेमी के साथ रविवार को फरार हो गयी। वह ट्यूशन पढ़ने घर से निकली थी जो वापस नहीं आयी। प्रतिदिन गांव के ही बिक्की मिस्त्री के साथ पढ़ने जाया करती थी। दोनों के अचानक गायब होने के बाद पिता ने थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी है। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कर बरामदगी के लिये छापामारी आरंभ की है।

बताया जाता है कि विक्की व कथित अपहृता बालिका गोविन्दपुर तैलिक वैश्य इंटर विद्यालय में दसवीं के छात्र हैं। दोनों एक साथ विद्यालय पढ़ने जाया करते थे। इस बीच दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा तथा दोनों ने घर से भागने का निर्णय लिया। रविवार को अवकाश के बावजूद परिजनों को झांसा दे टयूशन पढ़ने के बहाने दोनों जो साथ निकले तो घर वापस नहीं आये। परिजनों द्वारा खोजबीन के बाद भी नहीं मिलने पर पिता ने अपनी पुत्री के अपहरण की प्राथमिकी थाने में दर्ज करायी है। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कर बरामदगी के लिये छापामारी आरंभ की है।

chat bot
आपका साथी