नालंदा में सर्पदंश से भाई-बहन की मौत, मचा कोहराम

बिहारशरीफ। हिलसा थाना क्षेत्र के बड़की घोसी गांव में रविवार को घर के चबूतरा पर खेल रहे भाई बहन को सांप ने डंस लिया जिससे दोनों की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Jul 2021 11:24 PM (IST) Updated:Sun, 18 Jul 2021 11:24 PM (IST)
नालंदा में सर्पदंश से भाई-बहन की मौत, मचा कोहराम
नालंदा में सर्पदंश से भाई-बहन की मौत, मचा कोहराम

बिहारशरीफ। हिलसा थाना क्षेत्र के बड़की घोसी गांव में रविवार को घर के चबूतरा पर खेल रहे भाई बहन को सांप ने डंस लिया जिससे दोनों की मौत हो गई।

बताया जाता है कि हिलसा थाना क्षेत्र के बड़की घोसी गांव के डोमन पांडे के 5 वर्षीय पुत्री कीर्ति कुमारी एवं 3 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार पांडे घर के पास चबूतरा पर खेल रहा था। तभी भाई-बहन को विषैले सांप ने डस लिया जिससे दोनों भाई-बहन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। घटना की खबर मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। इधर, थानाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह दल-बल के साथ गांव पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्प्ताल भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि भाई-बहन की मौत सांप काटने से हुई है। जिस सांप ने दोनों को डंसा उसे पकड़ लिया गया है। एक साथ पुत्र एवं पुत्री को मृत देखकर मां की हाल बुरा हो गया हैं। इस घटना के बाद स्वजन के साथ पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। वहीं दोनों बच्ची की मां का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। लोग सांत्वना देने में लगे हैं।

नूरसराय में पत्नी की चाकू से गोद कर हत्या का आरोप

थाना क्षेत्र इलाके के बराड़ा गांव में पत्नी की चाकुओं से गोद कर मौत के घाट उतार दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के संबंध में मृतक के रिश्तेदारों ने बताया कि बिदा मांझी के घर ललिता देवी की पुत्री की दो दिन पहले शादी हुई थी। बेटी की शादी के दौरान ही रस्मो रिवाज को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। बेटी के विदा होने के कुछ घंटे बाद ही पत्नी की हत्या करने की बात पूरे गांव में फैल गया। हालांकि थानाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार का कहना है कि महिला के शरीर पर किसी तरह के निशान नहीं पाए गए हैं। पति भी पोस्टमार्टम के समय हास्पीटल में मौजूद था। ग्रामीणों का कहना है कि उसकी मौत किसी गंभीर बीमारी की वजह से हुई है। बहरहाल थानाध्यक्ष ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अनुसंधान के बाद ही महिला की मौत के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस ओडी केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी