शराबबंदी तालिबानी कानून, नीतीश कुमार तानाशाह : प्रेम कुमार

भाजपा नेता प्रेम कुमार ने शराबबंदी को काला कानून बताते हुए इसमें बदलाव पर बल दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार तानाशाह हो गए हैं। जनता इसे समझ गई है। राज्य में अपराध बढ़े हैं।

By Edited By: Publish:Thu, 18 Aug 2016 08:30 PM (IST) Updated:Fri, 19 Aug 2016 02:42 PM (IST)
शराबबंदी तालिबानी कानून, नीतीश कुमार तानाशाह : प्रेम कुमार

नालंदा [जेएनएन]। बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता प्रेम कुमार ने शराबबंदी कानून को तालिबानी व काला कानून बताया है। राजगीर मे पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह कानून किसी भी परिवार की तीन पीढि़यों को बर्बाद करने में सक्षम है। इसमें बदलाव जरूरी है।

उन्होंने कहा कि इस कानून के बाद जनता समझ चुकी है कि नीतीश कुमार एक तानाशाह हैं। 'करे कोई भरे कोई' वाली नीति वाला यह कानून अगर सही है तो नीतीश कुमार भी दोषी हैं, क्योंकि बिहार में आज भी अवैध शराब का कारोबार हो रहा है।

बिहार में बिगड़ती कानून-व्यवस्था का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यहां तो सत्ता सम्पोषित अपराध चल रहा है। नीतीश कुमार को शराबबंदी की चिंता है और राज्य में आए दिन हत्याएं हो रही हैं। फिरौती के लिए अपहरण व रंगदारी की मांग आम है। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। और शराबबंदी के दावों के बीच जहरीली शराब पीकर लोग मर रहे हैं।

बीजेपी के शत्रु करेंगे नाटक, पहले दर्शक होंगे सीएम नीतीश...जानिए

chat bot
आपका साथी