Nalanda News: पुलिस के जवान के घर से 1 लाख रुपये और 12 लाख के जेवरात की चोरी

पीड़ित के पिता मुसाफिर यादव ने बताया कि वे अपनी पत्नी के साथ खेत में काम करने गए थे। उनकी छोटी बहू अपने पुत्र का इलाज कराने बिहारशरीफ गयी थी। घर बंद था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने घर में रखे गोदरेज का ताला तोड़कर चोरी कर ली।

By sunil kumarEdited By: Publish:Fri, 16 Sep 2022 11:35 PM (IST) Updated:Sat, 17 Sep 2022 05:15 AM (IST)
Nalanda News: पुलिस के जवान के घर से 1 लाख रुपये और 12 लाख के जेवरात की चोरी
पुलिस के जवान के घर से 1 लाख रुपये और 12 लाख के जेवरात की चोरी।

नालंदा, जेएनएन। जिले के नूरसराय थाना के प्रहलाद नगर गांव में गुरुवार की दोपहर दिनदहाड़े चोरों ने बिहार पुलिस बल के जवान के घर से एक लाख नकद समेत 12 लाख के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। गृहस्वामी सतीश कुमार सीतामढ़ी में बिहार पुलिस में पदस्थापित है, जबकि इनका एक भाई संजय कुमार कोलकाता में सेंट्रल डिटेक्टिव ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में नौकरी करते हैं।

पीड़ित के पिता मुसाफिर यादव ने बताया कि वे अपनी पत्नी के साथ खेत में काम करने गए थे। उनकी छोटी बहू अपने पुत्र का इलाज कराने बिहारशरीफ गयी थी। घर बंद था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने घर में रखे गोदरेज का ताला तोड़ एक लाख नकद व सोने चांदी के लगभग 12 लाख के जेवरात पर हाथ साफ कर दिए।

बंद घर में घुसे चोर

उन्होंने बताया कि वे जब खेत से काम कर घर लौटे तो देखा कि घर का दरवाजा खुला है। ट्रंक और गोदरेज का ताला टूटा हुआ था। सारे समान बिखरे पड़े हैं। इसके बाद इसकी सूचना अपने दोनों पुत्रों को दिया। घटना की सूचना पाकर दोनों पुत्र घर पहुंचे।

इलाके में बढ़ गई चोरी की घटनाएं

संजय कुमार ने बताया कि पत्नी बच्चे की इलाज को लेकर बिहार शरीफ गई थी और माता-पिता किसानी के लिए खेत गए हुए थे। इसी बीच चोरों ने हाथ साफ कर दिया। क्षेत्र में इधर कुछ दिनों से चोरी की घटनाएं बढ़ गईं हैं। सूचना पाकर नूरसराय थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गये।

नूरसराय थानाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही इसका उद्भेदन कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी