परेड को ले पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों ने बहाया पसीना

जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : गणतंत्र दिवस को ले शुक्रवार की अल सुबह स्थानीय सोगरा हाईस्कूल में जि

By Edited By: Publish:Sat, 24 Jan 2015 01:11 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jan 2015 01:11 AM (IST)
परेड को ले पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों ने बहाया पसीना

जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : गणतंत्र दिवस को ले शुक्रवार की अल सुबह स्थानीय सोगरा हाईस्कूल में जिले के पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को परेड का रिहर्सल कराया गया। यह रिहर्सल मेजर के नेतृत्व में कराया गया। परेड के दौरान कर्मियों को किस तरह से परेड की सलामी से देनी है। अपने आ‌र्म्स को किस तरह से रखना है। अपने शरीर का संतुलन बनाए रखने सहित कई तरह के गुर सिखाएं गए। रिहर्सल में महिला पुलिस कर्मियों को भी शामिल किया गया था। करीब तीन घंटे तक चली इस परेड के दौरान कर्मियों ने जमकर पसीना बहाया। मेजर उपस्थित कर्मियों की फिटनेश के अलावा उनकी हर गतिविधियों पर नजर गड़ाएं रहे। पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को बीच-बीच में गाइड भी करते देखे गए।

chat bot
आपका साथी