श्रम अधिनियमों की जानकारी प्राप्त करें श्रमिक : डीएम

जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ (नालंदा): स्थानीय टाउन हाल में श्रम संसाधन विभाग के तत्वाधान में शनिवार क

By Edited By: Publish:Sun, 23 Nov 2014 10:00 AM (IST) Updated:Sun, 23 Nov 2014 10:00 AM (IST)
श्रम अधिनियमों की जानकारी प्राप्त करें श्रमिक : डीएम

जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ (नालंदा): स्थानीय टाउन हाल में श्रम संसाधन विभाग के तत्वाधान में शनिवार को एक दिवसीय श्रम अधिकार दिवस का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी बी. कार्तिकेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने श्रमिक प्रतिनिधियों से विभिन्न श्रम अधिनियमों की जानकारी प्राप्त कर पंचायत के सभी श्रमिकों के बीच फैलाएं ताकि उन्हें अपने अधिकार की जानकारी मिल सके। उन्होंने उपस्थित कामगारों को बिहार शताब्दी असंगठित कार्य क्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना 2011 से पूरा लाभ लेने का भी आह्वान किया। मौके पर डीएम ने उपस्थित श्रमिकों से बालश्रम के विरूद्ध कार्य करने के लिए शपथ भी दिलाई। इस मौके पर श्रम अधीक्षक विजय कुमार, श्रम अधीक्षक कृषि श्रमिक अशोक कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी प्रभार कुमार, प्रमोद कुमार वर्मा, नीलम कुमारी, सुबोध कुमार कनक प्रकाश श्रमिक नेता मौजूद थे। श्रम दिवस के मौके पर सभी पंचायतों के विकास मित्रों ने अपने पंचायत से एक-एक श्रमिक को नामांकित किया था। जिसमें अधिकांश विकास मित्रों ने अपने सगे संबंधियों को श्रमिक शिविर में भेजा था। शिविर में आने वाले श्रमिकों को श्रम अधीक्षक ने यात्रा भत्ता 80 रुपया के साथ ही दैनिक मजदूरी के रूप में 177 रुपया कुल 257 रुपया नकद दिया गया।

chat bot
आपका साथी