ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

मुशहरी प्रखंड के जमालपुर स्थित बाबा तपेश्वरनाथ मंदिर में जिप अध्यक्ष इंद्रा देवी ने जलाभिषेक कर जिले की तरक्की का आशीर्वाद मांगी।

By Edited By: Publish:Tue, 09 Aug 2016 02:29 AM (IST) Updated:Tue, 09 Aug 2016 02:29 AM (IST)
ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

मुजफ्फरपुर। मुशहरी प्रखंड के जमालपुर स्थित बाबा तपेश्वरनाथ मंदिर में जिप अध्यक्ष इंद्रा देवी ने जलाभिषेक कर जिले की तरक्की का आशीर्वाद मांगी। जिप अध्यक्ष ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन भी किया। मनियारी :

क्षेत्र के मधौल स्थित माईस्थान परिसर में सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर पर जलाभिषेक को 451 महिलाएं व कन्याओं ने किनारू स्थित कदाने नदी से जलबोझी की। आचार्य पंडित नंद किशोर सिंह की मौजूदगी में जलबोझी की गई। मनियारी प्रभारी थानाध्यक्ष अमित कुमार ने सेवादल के सदस्यों को टी शर्ट व टोपी से सम्मानित किया। इस दौरान रामदेव सहनी, महेश सहनी, रमेश सिंह, प्रमोद कुमार सक्रिय दिखे। औराई : प्रखंड के भैरवस्थान मंदिर में बाबा आनंद भैरव पर लगभग 50 हजार श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। गायघाट : प्रखंड के बाबा तारकेश्वरनाथ मंदिर काटा में शिवभक्तों ने कटरा मोड़ बेनीबाद से जलबोझी कर बाबा पर जलाभिषेक किया। रात्रि में बाबा का मिठाई से महाश्रृंगार मुख्य पुजारी हरिवल्लभ झा द्वारा किया गया। प्रिया म्यूजकल ग्रुप काटा के कलाकारों द्वारा जागरण पेश किया गया। इधर, लदौर स्थित बाबा सर्वेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया गया। इसके अलावा केवटसा के विशालनाथ, बखरी, जारंग, रामनगर, बेरुआ आदि गावों के शिवालयों में भी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।

बंदरा : नवयुवक पूजा समिति सिमरा की ओर से 551 श्रद्धालुओं ने बूढ़ी गंडक से जलबोझी कर बाबा खगेशवरनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया। नेतृत्व जिला पार्षद उपेंद्र पासवान ने किया। कावरियों की टोली में 250 बच्चे भी शामिल थे। बाबा खगेशवरनाथ मंदिर में एक लाख कावरियों ने जलाभिषेक किया। बोचहां : प्रखंड क्षेत्र के शिवालयों में 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के बाद शाम में श्री राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी सरफुददीनपुर शिव मंदिर में बाबा का महाश्रृंगार किया गया।

chat bot
आपका साथी