फसल मुआवजे के लिए सड़क जाम कर प्रदर्शन

मुजफ्फरपुर जलजमाव से धान की फसल बर्बाद होने व रबी फसल की बुआई प्रभावित होने व फसल के मुआवजे को लेकर किसानों ने प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Nov 2019 12:43 AM (IST) Updated:Fri, 15 Nov 2019 12:43 AM (IST)
फसल मुआवजे के लिए सड़क जाम कर प्रदर्शन
फसल मुआवजे के लिए सड़क जाम कर प्रदर्शन

मुजफ्फरपुर : जलजमाव से धान की फसल बर्बाद होने व रबी फसल की बुआई प्रभावित होने व फसल के मुआवजे की माग को लेकर किसानों ने गुरुवार को काटी-मड़वन मार्ग को शेरुकाहीं में घटों जामकर प्रदर्शन किया। अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के काफी समझाने व इस मुद्दे पर किसानों से बातचीत कर समस्या के समाधान का आश्वासन मिलने पर लोगों ने जाम हटाया। बीडीओ उमा भारती ने बताया कि जलनिकासी व मुआवजे को लेकर शुक्रवार को किसानों व अधिकारियों के बीच बातचीत होगी। शेरुकाहीं समेत आसपास के गाव के दर्जनों किसान दोपहर में सड़क पर उतर गए व रोड को जाम कर दिया। इससे रोड में वाहनों की कतार लग गई। जाम की सूचना मिलने पर बीडीओ, सीओ व पानापुर करियात ओपी पुलिस मौके पर पहुंची। किसानों ने बताया कि शेरुकाहीं में रोड किनारे निजी चहारदीवारी निर्माण के कारण पुलिया से जल निकासी बाधित है। इस कारण शेरुकाहीं समेत अन्य गाव की सैकड़ों एकड़ में धान की फसल डूबकर बर्बाद हो रही है। किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हो रहा। अपर समाहर्ता समेत कई अधिकारियों से शिकायत के बावजूद अभी कोई नतीजा नहीं निकल सका है। पानी की सड़ांध के कारण लोगों का आना-जाना दूभर हो गया है जो कई बीमारियों को आमंत्रण दे रहा है। पूर्व मंत्री अजीत कुमार, सुदर्शन मिश्र, मुखिया विश्वजीत कुमार, पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार, सरपंच रामायोध्या ठाकुर, हरदेव ठाकुर, संजय ठाकुर ,समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी किसानों की माग को जायज बताते हुए अधिकारियों से समाधान की बात कही। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे।

chat bot
आपका साथी