मुजफ्फरपुर में बीएचएमएस की उत्तर पुस्तिकाओं में गड़बड़ी में फरार रिटायर्ड कर्मी गिरफ्तार

बीएचएमएस के पार्ट वन टू थ्री व फोर की 302 उत्तर पुस्तिकाओं में गलत तरीके से मा‌र्क्स देने के मामले में 2007 में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के फरार आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित तत्कालीन परीक्षा सहायक अमरेश कुमार कटरा थाने के गंगेया का निवासी है। 2007 में तत्कालीन कुलसचिव अशोक कुमार श्रीवास्तव ने विवि थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Mar 2022 01:15 AM (IST) Updated:Fri, 11 Mar 2022 01:18 AM (IST)
मुजफ्फरपुर में बीएचएमएस की उत्तर पुस्तिकाओं में गड़बड़ी में फरार रिटायर्ड कर्मी गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर में बीएचएमएस की उत्तर पुस्तिकाओं में गड़बड़ी में फरार रिटायर्ड कर्मी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर। बीएचएमएस के पार्ट वन, टू, थ्री व फोर की 302 उत्तर पुस्तिकाओं में गलत तरीके से मा‌र्क्स देने के मामले में 2007 में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के फरार आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित तत्कालीन परीक्षा सहायक अमरेश कुमार कटरा थाने के गंगेया का निवासी है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कवायद की जा रही है। मालूम हो कि 2007 में तत्कालीन कुलसचिव अशोक कुमार श्रीवास्तव ने विवि थाने में इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जांच में मामला सही साबित होने के बाद गिरफ्तारी का आदेश जारी किया गया था, लेकिन वह गिरफ्तारी के भय से वह फरार चल रहा था। इसी बीच गत दिनों लंबित मामलों की समीक्षा के दौरान यह केस सामने आया। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित अमरेश कुमार रिटायर्ड होने के बाद भी विश्वविद्यालय में वित्त विभाग में काम कर रहा है। दूरस्थ शिक्षा में भी उसे गलत तरीके से रखा गया था। सूचना के बाद विश्वविद्यालय थाने की पुलिस ने छापेमारी कर आरोपित को गिरफ्तार किया। विवि थानाध्यक्ष रामनाथ ने बताया कि प्राथमिकी में परीक्षा सहायक के अलावा तत्कालीन सहायक सूचना पदाधिकारी नरेश कुमार, मुकुंद सिंह, टंकक प्रेम कुमार झा, चंद्रकांत प्रसाद, देवदत कामत, ललित कुमार, आनंद कुमार व परीक्षा के ओएसडी स्वरूप सिंह समेत 302 लाभार्थी विद्यार्थियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य आरोपितों पर भी नकेल कसने की कवायद तेज कर दी गई है। गबन के आरोपित शिक्षक को भेजा जेल

गायघाट थाना क्षेत्र के दहिला गाव से पुलिस ने 11 साल बाद सरकारी राशि के गबन के आरोपित शिक्षक दहिला गाव के संजीव पासवान को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रजनी देवी ने 29 मई 2011 को तीन शिक्षकों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। गिरफ्तार शिक्षक को जेल भेजा गया है। वहीं एक आरोपित की मौत हो चुकी है। दूसरा उच्च न्यायालय से बेल पर है। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के दहिया गाव स्थित प्राथमिक विद्यालय की चहारदीवारी के लिए दिए गए एक लाख 10 हजार रुपये की निकाली कर ली गई थी।

chat bot
आपका साथी