नशे में धुत्त दरिंदे पिता ने दुधमुंही बच्ची को गला दबाकर मार डाला, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

पश्चिम चंपारण के मझौलिया थाना क्षेत्र का मामला। नशे में धुत हैवान पिता ने अपनी डेढ़ महीने की बेटी की हत्या कर दी और शव दफना दिया। अरोपित पिता घर छोड़ कर फरार है। जानिए पूरा मामला..

By Murari KumarEdited By: Publish:Mon, 27 Jul 2020 05:47 PM (IST) Updated:Mon, 27 Jul 2020 05:47 PM (IST)
नशे में धुत्त दरिंदे पिता ने दुधमुंही बच्ची को गला दबाकर मार डाला, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप
नशे में धुत्त दरिंदे पिता ने दुधमुंही बच्ची को गला दबाकर मार डाला, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

पश्चिम चंपारण, जेएनएन। इंसानियत को शर्मसार करने वाला यह मामला जिला अंतर्गत मझौलिया थाना क्षेत्र का है। सतभिड़वा गांव में एक हैवान पिता ने नशे के हालत में अपनी ही दुधमुंही बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी, इसके बाद लाश को नहर किनारे दफना दिया। वहीं, पत्नी को भी धमकाया कि घटना का जिक्र किसी से करने पर जान से मार देगा। लेकिन फिर भी मृतका की मां ने पति व सास के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी। अरोपित घर छोड़ कर फरार है।

यह है पूरा मामला

मझौलिया थाना क्षेत्र के सतभिड़वा गांव में नशे में धुत एक पिता ने अपनी डेढ़ माह की पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद लाश को बेलघाटी नहर के समीप दफना दिया। लाश को ठिकाने लगाने के बाद पत्नी को भी धमकाया। घटना का किसी से जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी दी। फिर भी मृतका की मां ने इसकी जानकारी अपने मायके वाले को दी। जानकारी मिलते ही मायके पुजहा पटजिरवा से पिता, चाचा, भाई व अन्य परिजन सतभिड़वा पहुंचे। परिजनों ने गड्ढे से खोदकर लाश निकाली। और लाश लेकर सोमवार को थाने पहुंच गए। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया है। आरोपी घर छोड़ फरार है।

ये थी वजह...

मामले में बच्ची की मां गोल्डी देवी ने थाना में अपने पति अंकित पांडेय व सास उर्मिला देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। गोल्डी ने पुलिस से बताया है कि रविवार को पति अंकित पांडेय पैतृक गांव बैठनिया से घर सतभिड़वा आए। वे नशे में थे। आते ही गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। कहने लगे कि तुम बार-बार लड़की को जन्म देती हो। इसका पालन पोषण और शादी ब्याह कैसे होगा।

 मारपीट के बाद आरोपित पति ने डेढ़ माह की बच्ची मुन्नी कुमारी की गला दबाकर हत्या कर दी और लाश को बेलघाटी नहर के समीप पुल के नीचे दफना दिया। थानाघ्यक्ष केएम गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए बच्ची के लाश को बेतिया भेज दिया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी