राशन से वंचित लोगों का धरना-प्रदर्शन

गायघाट प्रखंड क्षेत्र की सुस्ता पंचायत के ग्रामीणों ने सोमवार को प्रखंड कार्यालय में जमकर हंगामा किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Feb 2020 12:56 AM (IST) Updated:Tue, 04 Feb 2020 06:13 AM (IST)
राशन से वंचित लोगों का धरना-प्रदर्शन
राशन से वंचित लोगों का धरना-प्रदर्शन

मुजफ्फरपुर : गायघाट प्रखंड क्षेत्र की सुस्ता पंचायत के ग्रामीणों ने सोमवार को प्रखंड कार्यालय में जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि डीलर 15 महीने से राशन नहीं दे रहे हैं। पैक्स अध्यक्ष पन्नीलाल राय को पंचायत के चार वार्ड के कार्डधारियों का राशन-केरोसिन आवंटित किया जाता है। धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अजय कुमार ने बताया कि वार्ड संख्या 1 में 32 कार्डधारियों को 15 महीने से राशन नहीं मिल रहा है। वार्ड संख्या 4 में चार महीने से लोग राशन से वंचित हैं और वार्ड संख्या 9 एवं वार्ड 10में नवंबर, दिसंबर व जनवरी तक का राशन नहीं मिला है। कार्डधारी गीता देवी बताया कि डीलर ने अनाज देने से इनकार कर दिया है। इससे हमलोगों की समस्या बढ़ गई है।

बता दें कि गत सप्ताह प्रखंड क्षेत्र में बिहार खाद्य आपूर्ति मंत्री मदन सहनी औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान राशन केरोसिन संबंधित लोगों से शिकायतें सुनने के बाद सभी डीलरों को चेतावनी दी थी कि किसी भी तरह के शिकायत नहीं होनी चाहिए, अन्यथा शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं 1 फरवरी को बीडीओ सह प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में सभी जविप्र दुकानदारों के साथ बैठक हुई थी जिसमें डीलरों को सख्त हिदायत दी गई थी कि किसी भी तरह की शिकायत आने पर उक्त डीलरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। धरना-प्रदर्शन में सविता देवी, कमली देवी, रानी देवी, कबूतरी देवी, उर्मिला देवी, जसिया देवी, सीता देवी, शीला देवी, बुतनी देवी, सुबोध राम, जगलाल राम, मालती देवी, मंजू देवी, उमेशी राम आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी