नहाने के दौरान डूबने से मजदूर समेत दो की मौत

सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के शीतलपट्टी बागमती की पुरानी धार में नहाने के दौरान डूबने से एक मजदूर की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Jul 2021 01:02 AM (IST) Updated:Mon, 05 Jul 2021 01:02 AM (IST)
नहाने के दौरान डूबने से मजदूर समेत दो की मौत
नहाने के दौरान डूबने से मजदूर समेत दो की मौत

मुजफ्फरपुर: सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के शीतलपट्टी बागमती की पुरानी धार में नहाने के दौरान डूबने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान वैशाली जिले के राजापाकर चकराजू गाव के 22 वर्षीय पंचन पासवान के रूप में की गई। ग्रामीणों ने बताया कि वह नदी पर हो रहे पुल निर्माण में मजदूरी करता था। अपने साथियों के साथ नहा रहा था।अचानक गहरे पानी में जाने से डूब गया। काफी खोजबीन करने पर ढाई घटे बाद शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। गायघाट : थाना क्षेत्र की शिवदाहा पंचायत के बठवाड़ा गाव में रविवार की सुबह बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान एक बालक की डूबने से मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक की पहचान बठवाड़ा निवासी श्रवण लाल देव के 10 वर्षीय पुत्र मनोहर कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह सुबह 10 बजे नौ बच्चों के साथ बाढ़ के पानी से भरे चौर में नहाने गया था। इलाजरत बच्चा हेमनलाल का 13 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार बताया जा रहा है। इसके बाद ग्रामीण बच्चे का शव लेकर थाने पहुंचे। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मृतक के पिता ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। मृतक के आश्रित को सौंपा चेक

बंदरा सीओ रमेश कुमार ने ट्रक की ठोकर से मौत मामले में रविवार को मृतक की पत्‍‌नी अन्नू कुमारी को आपदा राहत कोष से चार लाख का चेक मुआवजा के रूप में सौंपा। बता दें कि शनिवार को रामपुरदयाल में ट्रक की ठोकर से बलिराम साह के पुत्र कुंदन कुमार की मौत हो गई थी। मौके पर मुखिया फेकू राम, कृष्णमोहन कन्हैया, रामप्रवेश राम, संतोष साह, महेंद्र चौधरी, बलिराम साह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी