आक्रोश मार्च के दौरान लाठी चार्ज के विरोध में फूंका सीएम का पुतला

कुशवाहा समाज के लोगों पर शनिवार को पटना में पुलिस लाठी चार्ज के खिलाफ भड़के लोग। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की निकाली गई शव यात्रा।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sun, 11 Nov 2018 11:33 PM (IST) Updated:Sun, 11 Nov 2018 11:33 PM (IST)
आक्रोश मार्च के दौरान लाठी चार्ज के विरोध में फूंका सीएम का पुतला
आक्रोश मार्च के दौरान लाठी चार्ज के विरोध में फूंका सीएम का पुतला
मुजफ्फरपुर (जेएनएन)। रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की टिप्पणी से भड़के कुशवाहा समाज के लोगों पर शनिवार को पटना में आक्रोश मार्च के दौरान पुलिसिया लाठी चार्ज से लोगों में उबाल है। इसे लेकर रविवार को कुशवाहा महासभा, मुजफ्फरपुर की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की शव यात्रा निकाली गई। यह समाहरणालय से चलकर विभिन्न मार्गों से होते हुए सरैयागंज टावर पहुंची। वहां पुतला-दहन किया गया।

 नेतृत्व महासभा के जिला संयोजक सुरेन्द्र प्रसाद सिंह कर रहे थे। रालोसपा जिलाध्यक्ष प्रभु कुशवाहा व पार्टी के स्वच्छता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर कुमार ओझा ने इसे कुशवाहा समाज का अपमान बताया। इसमें वीरेंद्र कुशवाहा, अमरेंद्र कुमार, कृष्णा कुशवाहा, दिलीप कुशवाहा, सत्यनारायण भगत, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, धर्मेंद्र कुमार, मृत्युंजय कुशवाहा, भास्कर सिंह आदि थे। 

chat bot
आपका साथी